Posts

Showing posts from May, 2021

8 लाख रूपए में मंडी के एक घर में लगे पांव,120 फ़ीट की तय करनी होगी दूरी

Image
8 लाख रूपए में मंडी के एक घर में लगे पांव,120 फ़ीट की तय करनी होगी दूरी तकनीक के इस युग में कोई काम ऐसा नहीं रहा है जो असंभव लगे। अब तो लोग अपने बने-बनाए घरों को भी तकनीक का इस्तेमाल करके एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने लगे हैं। हालांकि यह नई तकनीक लोगों के लिए अचरज भरी जरूर है। मंडी जिला के द्रंग क्षेत्र के तहत आने वाले नगवाईं में इन दिनों यह तकनीक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां के स्थानीय निवासी राजेश शर्मा तकनीक के सहारे अपने घर को उसके मौजूदा स्थान से उठाकर 120 फीट दूर ले जा रहे हैं। इस कार्य के लिए राजेश शर्मा ने हरमिंद नाम के एक ठेकेदार को 8 लाख में ठेका दे रखा है। फोरलेन से दूर ले जा रहे हैं अपने घर को राजेश शर्मा ने बताया कि पहले उनका घर सड़क से काफी दूर था लेकिन फोरलेन निर्माण के कारण अब उनका घर सड़क से ज्यादा डाउन हो गया और बिल्कुल पास हो गया था। इसी के चलते उन्होंने आधुनिक तकनीक के सहारे इस मकान को दूसरे स्थान पर बदलने के बारे में सोचा। यह कार्य इन दिनों जोरों पर चला हुआ है। नए स्थान पर भी पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा मकान मकान को एक स्थान से दूसर...

सरकाघाट में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, एक माह पहले हुई थी शादी, फौजी पति-सास गिरफ्तार

Image
सरकाघाट में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, एक माह पहले हुई थी शादी,  फौजी पति-सास गिरफ्तार  पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष की तरफ से कई संगीन आरोप लगाए गए हैं जिनकी पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. अभी मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. एक महीने पहले ही युवती की शादी (Marriage) हुई थी. अब उसने सुसाइड कर लिया. परिजनों का आरोप है कि उसे सुसाइड के लिए मजबूर किया गया. पुलिस ने सास और पति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले से है. जानकारी के अनुसार, मंडी के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत समसौह के बल्ह परनौह गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना बीते वीरवार की बताई जा रही है. एक महीने पहले ब्याही गई एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल पक्ष वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं जबकि मृतका के मायके पक्ष वालों ने आत्महत्या को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के संबंधी मामला दर्ज करके ...

कोरोना महामारी में महंगाई की मार , जून से डिपुओं में 57 रुपये महँगा हुआ तेल

Image
कोरोना महामारी में महंगाई की मार ,  जून से डिपुओं में 57 रुपये महँगा हुआ तेल कोरोना महामारी के साथ-साथ अब लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ेगी। जून से लोगों को डिपुओं में 57 रुपये प्रतिलीटर सरसों का तेल महंगा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी हैफेड के साथ एक महीने के लिए सरसों तेल का शार्ट टेंडर कर सप्लाई के लिए ऑर्डर भी जारी कर दिया है। 27 मई से एजेंसी सप्लाई भेजना शुरू कर देगी। प्रदेश के एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अभी 103 रुपये प्रतिलीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। अगले महीने 160 रुपये प्रतिलीटर चुकाने होंगे, जबकि बीपीएल राशनकार्ड धारकों को 155 रुपये चुकाने होंगे। सरकार का मानना है कि कोरोना के चलते डिपुओं में दालें भी 5 से 15 रुपये तक महंगी हुई है। चना दाल बीपीएल के लिए 45 रुपये प्रति किलो, एपीएल के लिए 55 और आयकरदाता को 76 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। वहीं, मलका दाल बीपीएल के लिए 60 रुपये, एपीएल के लिए 70 और आयकरदाता को 88 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। दाम बढ़ने का कारण मालभाड़ा और लेबर की दिहाड़ी में इजाफा होना है।  हरियाणा सरकारी एजेंसी के रेट कम...

नया संकट : ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब मिला Yellow Fungus, दोनों से ज्यादा है खतरनाक

Image
नया संकट : ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब मिला Yellow Fungus, दोनों से ज्यादा है खतरनाक ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब गाजियाबाद के एक मरीज में येलो फंगस की पुष्टि हुई है। इलाज करने वाले डॉक्टर बीपी त्यागी ने बताया कि 45 वर्षीय मरीज पहले कोरोना संक्रमित हुए थे और वह डायबिटीज से भी पीड़ित  थे। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कहर के बीच पहले से ही ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस ने देश के लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है. इस बीच, अब येलो फंगस सामने आया है. येलो फंगस का यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है. गाजियाबाद के ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर बीपी त्यागी का दावा है कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के मुकाबले येलो फंगस कहीं ज्यादा खतरनाक है. उनके मुताबिक, व्हाइट फंगस जहां लोगों के लंग को इफेक्ट करता है वही ब्लैक फंगस ब्रेन को अफेक्ट करता है. लेकिन येलो फंगस इन दोनों से खतरनाक है और आज से पहले किसी भी इंसान में इस तरह का फंगस नहीं पाया गया है. हालांकि कुछ जानवरों में इस तरह का फंगस मिला है क्या है येलो फंगस के लक्षण ? उन्होंने बताया कि येलो फंगस की लक्षण नाक बहना और सिरदर्द जैसे ...

ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार हत्या के आरोप में गोरफ्तार

Image
ओलम्पिक पदक विजेता  सुशील कुमार हत्या के आरोप में गिरफ्तार  ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब वह उसे दिल्ली पुलिस को सौंपेगी. मीडिया रिपोर्ट इसकी जानकारी दी गई है. सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे. दिल्ली की एक अदालत ने हाल में उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था. सुशील ने मंगलवार को रोहिणी की जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था. सुशील काफी दिनों से फरार थे. पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद चार मई से ही उनका कोई अता-पता नहीं था और इसी बारे में फीडबैक और सूचना पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी. इसी के बाद सुशील ने जमानत की अर्जी दी थी. अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था.

काँगड़ा में भी ब्लैक फंगस का कहर, टाण्डा अस्पताल में आये 2 मामले

Image
काँगड़ा में भी ब्लैक फंगस का कहर, टाण्डा अस्पताल में आये 2 मामले, IGMC में भी एक और मामला कांगड़ा जिले में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में 2 मामले ब्लैक फंगस के कोरोना पीड़ित रोगियों से आए। इस बात की पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों में 1 महिला और 1 पुरुष है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की आयु 40-45 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि ये दोनों कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं और इनका इलाज शुरू हो चुका है। वहीं डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी मुझे नहीं मिली है, परंतु मैंने आदेश दिए हैं कि अगर कोई केस संज्ञान में आता है तो उसे हरसंभव सहायता प्रदान करें। हमीरपुर की महिला में सामने आई थी बीमारी इससे पहले ब्लैक फंगस की चपेट में हमीरपुर के खागर क्षेत्र की रहने वाली महिला आई है। इसका भी आईजीएमसी में उपचार जारी है। इसबीच बिलासपुर में एम्स के कार्यकारी निदेशक डाॅ. वीर सिंह नेगी ने ब्लैक फंगस को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह बीमारी नई नहीं है, इसका उपचार संभव है। ब्लैक फंगस न...

Covid vaccine बुकिंग में आज भी लापरवाही, एक घण्टे के बाद भी नहीं आया शाहपुर व अन्य जगहों का नाम

Image
Covid vaccine बुकिंग में आज भी लापरवाही,  एक घण्टे के बाद भी नहीं आया शाहपुर व अन्य जगहों का नाम  एक तरफ जहां सरकार ने व CMO ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि 22 may को 2:30 बजे से 18+ का स्लॉट बुक हो पायेगा। वहीं आज एक घण्टा बीत जाने के बाद भी शाहपुर का वेक्सिनेशन सेंटर कोविड पोर्टल बुकिंग पोर्टल पर नहीं आया।लोग एक घण्टे से लगातार बुकिंग करवाने के लिए निराश बैठे हैं । एक तो इस कोरोना काल मे आम जनता यूँ ही

पुलिस ने आधी रात को शादी वाले घर में मारा छापा, टैंट व डीजे जब्त, दूल्हे के पिता पर केस दर्ज

Image
पुलिस ने आधी रात को शादी वाले घर में मारा छापा, टैंट व डीजे जब्त, दूल्हे के पिता पर केस दर्ज  कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लोग नियमों की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज भी कई जगहों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वीरवार को आधी रात करीब एक बजे के बाद एसडीएम डॉ. विक्रम सिंह नेगी व डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह द्वारा पंचायत प्रधान विरेंद्र सिंह व पुलिस बल के साथ लुधियाना गांव में चल रहे एक शादी समारोह में छापेमारी की गई।    शादी समारोह में न केवल साऊंड सिस्टम व टैंट लगा था बल्कि धाम का भी आयोजन किया गया था, साथ ही काफी अधिक संख्या में लोग भी मौजूद थे। इसको देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंट व डीजे समेत अन्य सामान सीज कर दूल्हे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शादी समारोह में कोरोना कफ्र्यू व नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। बता दें कि स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में कोरोना पॉजिटिविटी दर इस माह 40 फीसदी तक पहुंचने का एक मुख्य कारण ऐसे शादी समारोहों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न किया जाना भी समझा रहा है। उधर, डीएसपी ने बताया कि दूल्हे के पि...

चंबा: अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टिप्पर, चालक सहित 3 लोग लापता

Image
चंबा: अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टिप्पर, चालक सहित 3 लोग लापता चंबा जिला के उपमंडल चौराह में एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टिप्पर में चालक सहित तीन लोग सवार थे जिनका अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे का शिकार हुआ टिप्पर स्थानीय ठेकेदार का था। जिस जगह ये हादसा पेश आया है वहां सड़क से नाला काफी गहराई में है। नाले में टिप्पर के अवशेष दिखाई दे रहे हैं लेकिन उसमें सवाल 3 लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि तीन लोग पानी के तेज वहाब में बह गए होंगे। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने लापता लोगों तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है

शांता बोले- प्रदेश में कोरोना फैलने का सबसे बड़ा कारण सरकार और जनता की लापरवाही है,

Image
शांता बोले- प्रदेश में कोरोना फैलने का सबसे बड़ा कारण सरकार और जनता की लापरवाही है,  भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल और कांगड़ा में कोरोना बढ़ता जा रहा है। गांव में फैली बिमारी का पूरा हिसाब सरकार के पास नहीं आ रहा। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांगड़ा सबसे अधिक पीड़ित है अभी यह हाल है तो तीसरी लहर के आने पर क्या होगा। सरकार और जनता को गहराई से विचार करना चाहिए और कठोर फैसले लेने चाहिए। शांता ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सबसे बड़ा कारण सरकार और जनता की लापरवाही है। एक तरफ रोज लोग मर रहे हैं। दूसरी तरफ धामें और भंडारे हो रहे हैं। यह व है ज पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के हजारों गांव में कहां किस प्रकार नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इसका पूरा हिसाब कहीं नहीं मिल रहा है।  शांता ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के सभी जिम्मेवार नेताओं से निवेदन किया है कि भारत सदा से एक महारोग से पीड़ित रहा है। ये रोग है नियम न निभाना, कर्तव्य का ईमानदारी से पालन न करना। इसी कारण 72 साल की आजादी के बाद भी हम गरीबी और बेर...

सबसे सस्ता वेंटिलेटर ― शंख 🐚🙏🏻 , शंख बजाने से शरीर में ऑक्सीजन की कभी कमी नहीं होगी , फेफड़े रहेंगे स्वस्थ ....

Image
सबसे सस्ता वेंटिलेटर  ― शंख 🐚🙏🏻 , शंख बजाने से शरीर में ऑक्सीजन की कभी कमी नहीं होगी , फेफड़े रहेंगे स्वस्थ .... शंख बजाने के हैं अद्भुत फायदे .. भारतीय परिवारों में और मंदिरो में सुबह और शाम शंख बजाने का  प्रचलन था और है। इस पुरातन   सैद्धान्तिक परम्परा को शायद हम भूल गये या उस प्राचीन विज्ञान के रहस्य को भौतिकवाद ने भुला दिया ,अब शंख प्रदर्शनीय रह गया । अगर हम रोजाना शंख बजाते है, तो इससे हमें काफी लाभ हो सकता है। इसके लाभ बताना एक पोस्ट में संभव नहीं , यहाँ कुछेक लाभ के बारे में प्राप्त जानकारीयां  प्रस्तुत हैं ―  शंख बजाने से श्वांस लेने की क्षमता में सुधार होता है। इससे हमारी थायरॉयड ग्रंथियों और स्वरयंत्र का व्यायाम होता है और बोलने से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। शंख बजाने से झुर्रियों की परेशानी भी कम हो सकती है। जब हम शंख बजाते हैं, तो हमारे चेहरे की मांसपेशियां में खिंचाव आता है, जिससे झुर्रियां घटती हैं। शंख में सौ प्रतिशत कैल्शियम होता है। रात को शंख में पानी भरकर रखें और सुबह उसे अपनी त्वचा पर म...

जहाँ परिवार के सारे सदस्य से कोरोना संक्रमित वहाँ प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ ने करवाया अंतिम संस्कार,

Image
जहाँ परिवार के सारे सदस्य से कोरोना संक्रमित वहाँ प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ ने करवाया अंतिम संस्कार,  कोरोना प्रकोप के इस कठिन दौर में प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम जो कि किसी भी ज़रूरतमंद को घर घर जाकर राशन व अन्य  ज़रूरी सामान मुहैया करवा रही है आज इसी टीम ने उपमंडल शाहपुर के तहत पंचायत राजोल के साथ लगते गाँव डोला में एक अंतिम संस्कार क्रिया में भी अपनी सेवाएं देकर एक अनुकरणीय मसाल पेश की है, पर्यत्न फाउंडेशन टीम के सदस्य सौरभ लन्गेह,गीतान्सु शर्मा,संगम कपूर,व रोहित ठाकुर ने बताया कि हमें एस डी एम शाह्पुर श्री मुरारी लाल जी के माध्यम से सूचना मिली कि गाँव डोला में एक मृत्यु हुयी है और इस परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं | सूचना मिलते ही प्रयत्न  टीम  गाँव डोला पहुँच गयी और हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक़ अंतिम संस्कार क्रिया संपन्न करवायी गयी 🙏 प्रयत्न जारी है 🙏

हिमाचल में भी आ पहुंचा ब्लैक फंगस, हमीरपुर की महिला हुई संक्रमित

Image
हिमाचल में भी आ पहुंचा  ब्लैक फंगस, हमीरपुर की महिला हुई संक्रमित  प्रदेश में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं की ब्लैक फंगस नाम की एक और बीमारी ने प्रदेश में पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज नेरचौक से ब्लैक फंगस के एक पेशंट को आईजीएमसी रेफर किया गया है। उक्त महिला पेशेंट हमीरपुर के खागर क्षेत्र की रहने वाली है और बीपी और शुगर की बीमारी से भी पीड़ित है।  ये महिला 4 मई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और बाद में 8 मई को सांस लेने में दिक्कत के चलते उस हमीरपुर से मेडिकल कॉलेज नेरचौर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उक्त महिला मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद उसे वहां से इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। बरहाल महिला की हालत अभी स्थिर है।  आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने बताया कि ब्लैक फंगस कोई नई बीमारी नहीं है। लेकिन कोरोना में जब व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है ऐसे में ये मरीज़ को जकड़ रही है। इसका ईलाज़ संभव है यदि समय रहते अस्पताल में मरीज आ जाए और ईलाज़ कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के साथ साथ आईजीएमसी ब्लैक फंगस स...

जरूरतमंदों के लिए आगे आया शाहपुर का KC Sports, पिता संग जनसेवा में उतरे कावेश चौहान

Image
जरूरतमंदों के लिए आगे आया शाहपुर का KC Sports, पिता संग जनसेवा में उतरे कावेश चौहान इस आपदा की घड़ी में KC Sports Hub Shahpur मानवता के लिए जरूरतमन्दों को खाने की वस्तुएं घर घर पहुंचा रहा। आपको बता दे के इसके मालिक कावेश चौहान है जो कि शाहपुर नगर पंचायत की अध्य्क्ष ऊष्मा जी  व समाजसेवी राकेश उर्फ पिकां जी के बेटे हैं । कावेश अपन पिता संग अपनी कमाई का हिस्से से ये महामारी में सेवा कर रहें हैं। KC Sports की सारी टीम को टीम khabar Shahpur Se का सलाम। किसी भी प्रकार की स्पोर्ट्स की वस्तु के लिए जरूर #KCSports को मौका दें।

24 मई को होगी कैबिनेट बैठक, कोरोना कर्फ्यू और ढील पर हो सकता है कोई फैसला

Image
24 मई को होगी कैबिनेट बैठक, कोरोना कर्फ्यू और ढील पर हो सकता है कोई फैसला प्रदेश में कोरोना के मामले कुछ कम होने लगे हैं और रिकवरी रेट में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसी बीच मृत्यु दर भी बढ़ी है जिसके चलते आगामी दिनों में सख़्तियां आगे तक जारी रह सकती हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने 24 मई को कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें ख़ास तौर पर कोरोना के लिए लगी बंदिशों पर चर्चा होगी। ख़बर है कि 26 तारिख के बाद सरकार 1 सप्ताह तक का कोरोना कर्फ्यू और भी बढ़ा सकती है। लेकिन 26 मई के बाद इस एक हफ्ते के कोरोना कर्फ्यू में ढील ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही व्यापारियों की मांग पर भी पूर्णता विचार चल रहा है औऱ उम्मीद है कि कैबिनेट में इस बात को लेकर भी चर्चा होगी। फिलहाल के लिए व्यापारियों ने सरकार को सहयोग देते हुए 26 मई तक बाज़ार बंद रखने की ही बात कही है

हिमाचल के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

Image
हिमाचल के 5 जिलों में  बिगड़ेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में एक बार फ़िर से मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 5 जिलों में मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घण्टों के दौरान भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 22 मई तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि व बर्फबारी के आसार है। हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शिमला में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी और मध्य पर्वतीय 5 जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन से भी सतर्क रहने की अपील की है। पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम के ताज़ा बदलाव से तापमान में भी 5 से 6 ड...

भीड़ इक्टठा कर CM औऱ मंत्री उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, कोरोना बढ़ने में सरकार जिम्मेवार

Image
भीड़ इक्टठा कर CM औऱ मंत्री उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, कोरोना बढ़ने में सरकार जिम्मेवार  कांग्रेस के पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की धज्जियां उड़ाई जाने का आरोप लगाया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है जिसके कारण लोगों की बड़ी संख्या में दुखद मृत्यु हो रही है इसमें सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार है। 15 अप्रैल को राज्य हिमाचल दिवस का आयोजन पधर में किया गया ।  द्रंग ब्लॉक की पंचायतों से सैकड़ों लोगों के इकठ्ठा होने से आज द्रंग की कई पंचायतों में पूरे- पूरे गांवों में कोरोना फैला हुआ है।   उन्होंने कहा कि चौहार घाटी में बहुत अधिक संख्या में लोग कोराना संक्रमित हुए हैं उनका इलाज चल रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्ट नहीं हो रहे हैं जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। क्या मुख्यमंत्री को पता नहीं है कि एक तरफ आप कोरोना कर्फ्यू लगाते हैं तो दूसरी ओर उद्घाटन करने व्यक्तिगत आकर सौ से डेढ़ सौ लोगों की भीड़ इकट्ठा करते हैं। मुख...

मुख्यमंत्री ने उदघाटन के दौरान पुलिस और प्रशाशन के सामने उड़ाई धारा 144 की धज्जियां, प्रशाशन व पुलिस द्वारा भी नहीं कि गयी कोई कारवाई

Image
मुख्यमंत्री ने उदघाटन के दौरान पुलिस और प्रशाशन के सामने उड़ी धारा 144 की धज्जियां प्रशाशन व पुलिस द्वारा भी नहीं कि गयी कोई कारवाई प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते कोरोना कर्फ्यू लगा है। किसी भी व्यक्ति को बेवजह घूमने और एक साथ 5 लोग इक्टठे होने की इज़ाजत नहीं है। सरकार द्वारा ये आदेश दिए गए हैं औऱ जिले के प्रशासन अपने स्तर पर इन आदेशों का पालन कर रहे हैं। लेकिन जब बात सत्ता में बैठे खुद नेताओं की आए तो शायद ये आदेश लागू नहीं होते। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखा कर कह रहे हैं। दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के खलियार में कोविड के मरीजों की देखभाल के लिए बनाए मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल को जनता को समर्पित कर दिया। यहां पर 200 बिस्तरों की व्यवस्था है जिनके साथ ऑक्सीजन की सुविधा है। है तो यह अस्थायी अस्पताल मगर इसमें कई सारी आधुनिक सुविधाएं हैं।  कल जब इस अस्पताल को को मंडी में लोकार्पित किया गया, तब कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियां जमकर टूटीं। होना तो यह चाहिए था कि इस अस्पताल को ऑनलाइन ल...

मृतक के संस्कार को कोई नहीं आया आगे, शाहपुर के चड़ी पंचायत के पंकज कुमार ने समाज में पेश की मिसाल

Image
मृतक के संस्कार को कोई नहीं आया आगे, शाहपुर के चड़ी पंचायत के पंकज कुमार ने समाज में पेश की मिसाल भले ही जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और मरीजों की मौत भी हो रही है। ऐसे में अब आलम यह है कि किसी की नेचुरल डेथ होने पर भी गांव के लोग अंतिम संस्कार में शरीक होने नहीं आ रहे। यही नहीं जिस घर में मौत हुई हो, उस घर का रुख भी नहीं कर रहे। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसी बीच समाजसेवा के जज्बे के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चड़ी वार्ड के जिला परिषद सदस्य और युवा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने अपनी टीम के साथ आगे आकर समाज में एक मिसाल कायम की है| मामला चड़ी पंचायत से संबंधित है, जहां सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के भय के चलते किसी ने भी मृत शरीर के अंतिम संस्कार के लिए आगे आने की जहमत नहीं उठाई। मंगलवार को चड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान सुनीत कुमार ने चड़ी वार्ड से जिला पार्षद पंकज कुमार से संपर्क किया और पूरी स्थिति बारे जानकारी दी। पंकज कुमार ने एसडीएम शाहपुर से मामले की जानकारी सांझा की। जिसके चलते एसडीएम शाहपुर और नायब...

स्लोट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता की कमी..निश्चित समय से पहले क्यों खोला गया लिंक??

Image
स्लोट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता की कमी..निश्चित समय से पहले क्यों खोला गया लिंक?? जब जन साधारण को 2:30 बजे लिंक खुलने का समय दिया गया था तो क्यों इस लिंक को पहले खोल दिया गया? ऐसा कर कहीं जहां से यह लिंक खोले जा रहे हैं , वह लोग अपनों को लाभ तो नहीं पहुंचा रहे? एक निश्चित समय दिया जाए और उस पर ही यह लिंक खोला जाए... नहीं तो मैं यही समझूंगा कि यहां आम आदमी होकर जीना सुगम नहीं.. और हां जहां व्यक्ति का आम आदमी होकर जीना सुगम न हो, वहां सरकार नाम की व्यवस्था कटघरे में खड़ी नज़र आती है। प्रमाण के लिए दो सक्रीन शोट भी लगा रहा हूं जिसमे एक में 2:30 बजे स्लोट खुलने की बात है तो दूसरे में 2:19 पर ही पालमपुर सहित कई केंद्र खुद को booked दिखा रहे हैं। आशा करता हूं अगली बार निश्चित समय दिया जाएगा और पारदर्शिता भी लाई जाएगी। 🇮🇳जय भारत🇮🇳 -

महिलाएं क्यों लगाती हैं सिंदूर, यहां जानें रोचक तथ्य

Image
महिलाएं क्यों लगाती हैं सिंदूर, यहां जानें रोचक तथ्य सिंदूर का चलन भले ही पौराणिक समय से रहा हो, लेकिन तब से आज के आधुनिक युग तक इसका सबसे बड़ा महत्व एक स्त्री के लिए उसके पति की लंबी उम्र की कामना और विवाहित होने के दर्जे से ही है। जब एक लड़की की मांग में सिंदूर भर जाता है, तो उसकी एक अलग सामाजिक पहचान कायम हो जाती है। अतः सिंदूर स्त्रियां विवाह के बाद ही लगा सकती हैं। विवाह एक पवित्र बंधन है। इस पवित्र बंधन में बंधने से पहले कई रस्में संपन्न होती हैं। इनमें सबसे अहम सिंदूरदान है। हिंदू समाज में जब एक लड़की की शादी होती है, तो उसकी मांग में सिंदूर भरा जाता है। यह सिंदूर पति भरता है। वहीं कई-कई जगहों में पति की मां यानी विवाहिता की सास भी अपनी बहू की मांग भरती हैं।   इस प्रकार, जो पहचान बनती है उसका अटूट संबंध पति से होता है। मान्यता है कि विवाहित स्त्री जितनी लंबी मांग भरती है पति की आयु भी उतनी लंबी होती है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं मांग भरकर सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर का संबंध जीवनसाथी की दीर्घायु की कामना और अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही, पत्नी के शारीरिक और मानसिक स्वास्...

कोरोना काल में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशासन को सौंपा 51 हजार का चैक

Image
कोरोना काल में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी  ने प्रशासन को सौंपा 51 हजार का चैक  कोरोना काल में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने एक बार फिर मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को अपनी ओर 51 हजार रुपए का चैक भेंट किया है। सांसद ने यह राशि पीपीई किट्स व ऑक्सीमीटर इत्यादि उपकरण खरीदने के लिए भेंट की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की नियमित जांच के लिए ऑक्सीमीटर और कोविड वार्ड इत्यादि में सेवा देने वाले लोगों के लिए पीपीई किट्स व मास्क इत्यादि के जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट काल मे हमारा प्रशासन सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह यथासंभव सहयोग उपलब्ध करवाती रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियमों का कढ़ाई से पालन करने से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना कार्य लोग अपने घरों से न निकलें, हमेशा मास्क का उपयोग करें, हाथों को सैनिटाइजर एवं साबुन से साफ करते रहें। उधर, एसडीएम ने इंदु गोस्वामी का आभार प्रकट किया और कहा कि सांसद का मार्गदर्शन और सहयोग हर समय प्रशासन को प्...

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की धर्मपत्नी बसंता बंडारू कोरोना पॉजिटिव

Image
हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की धर्मपत्नी बसंता बंडारू कोरोना पॉजिटिव  कोरोना का संक्रमण राजभवन में पहुंच गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की धर्मपत्नी बसंता बंडारू कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। कल उनको कुछ लक्षण दिखने के बाद सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ऐतिहातन उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक़ राजभवन में काम करने वाले निज़ी स्टॉफ के दो सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

क्या मौसम परिवर्तन और बारिश से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है? जानिए सच

Image
क्या मौसम परिवर्तन और बारिश से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है? जानिए सच कोरोना महामारी देश में तेजी से फैलती जा रही हैं। शहर ही नहीं बल्कि गांव भी अब चपेट में आ रहे हैं। हर तरफ ऑक्सीजन और ब्लैक फंगस से लेकर कोविड की तीसरी लहर तक की चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई बार फेक न्यूज भी वायरल होने लगती हैं, जिसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ता है, जो जानकारी के अभाव में इन्हें सच मान लेते हैं। इस समय हर कोई खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। आइये आपको बताते हैं कि कोविड से जुड़ी कौन सी खबर सच है और कौन-सी झूठ.. इस महामारी को लेकर क्या नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं.. इस वायरस से बचने के लिए क्या उपाय अपनाए जा रहे हैं.. इसके साथ और भी महत्वपूर्ण जानकारियां, जो आपके काम आ सकती हैं। 

पीजीआई चंडीगढ़ में शाहपुर की अनितिका शर्मा बनी नर्सिंग ऑफिसर

Image
 पीजीआई चंडीगढ़ में शाहपुर की अनितिका शर्मा  बनी नर्सिंग ऑफिसर  पीजीआई चंडीगढ़ की ओर नर्सिंग ऑफिसर के पद के ली गई परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया गया है। यह परीक्षा शाहपुर के झुलाड वासी अनितिका शर्मा सुपुत्री राकेश कुमार शर्मा ने भी पास की है। 13 मई को अनीतिका शर्मा ने ज्वॉइन भी कर लिया है। अनितीका शर्मा के पिता राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने बीएससी नर्सिंग पीजीआई चंडीगढ़ से ही पास की है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करने पर उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है।

टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर, अब तक 21 लाख 22 हजार 894 को लग चुकी वैक्सीन

Image
टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर, अब तक 21 लाख 22 हजार 894 को लगी वैक्सीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने में देश भर में सर्वोच्च स्थान पर है। राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की 21 लाख 22 हजार 894 खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की 81 हजार 996 पहली डोज और 68 हजार 686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54025 पहली डोज तथा 41419 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की पहली 1561107 डोज तथा 315661 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1697128 पहली डोज और 425766 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना द्वारा नवम्बर 2019 में जारी अनुमानित जनसंख्या के लिए तकनीकी समूह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन के लिए 5523000 लोग पात्र हैं। जिनमें से 1697128 लोगों का ट...

शाहपुर की पूर्व प्रधान श्रीमती अरूणा कोरोना महामारी में आज भी जनसेवा में हाजिर

Image
शाहपुर की पूर्व प्रधान श्रीमती अरूणा कोरोना महामारी में आज भी जनसेवा में हाजिर चुनावों में जनसेवक व जुझारू नेता बहुत से नजर आए पर चुनाव हो जाने के बाद सभी गायब हो गए । पर आज भी एक अलग मिशाल कर रही हैं शाहपुर की पूर्व प्रधान अरुणा जी जो कि कोरोना महामारी में जनसेवा में ततपर हैं। व्व अपने घर पे मास्क बना रही हैं और इसका वितरण निरन्तर जनता को किया जा रहा है। आपको बता दें के इस बार भी अरुणा जी ने पार्षद के रूप में वार्ड 6 से चुनाव लड़ा था जिसमे काफी कम अंतर से उन्हें हर हुई पर चुनाव के बाद जनसेवा कर वो दिलों को अवश्य जीत रही हैं।

मंडी में इंसानियत शर्मसार, मृतक वृद्ध महिला कोई नहीं आया कंधा देने

Image
मंडी में इंसानियत शर्मसार, मृतक  वृद्ध महिला कोई नहीं आया कंधा देने कांगड़ा के रानीताल के बाद अब मंडी के जोगिंदर नगर से इनसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां नगर परिषद जोगिंदरनगर के वार्ड नंबर 5 में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हालांकि महिला की एक सामान्य मौत थी। लेकिन फिर भी आस पड़ोस से कोई भी व्यक्ति उक्त परिवार की मदद को आगे नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही अजय धरवाल तुरंत मौके पर पहुचे और परिजनों के साथ मिलकर बुजुर्ग के शव को शमशानघाट तक पहुंचाने की व्यवस्था की और उसका अंतिम संस्कार करवाया। गौरतलब है कि कोरोना काल में अब तक इससे पहले कोरोना बिमारी से मृत चार व्यक्तियों के अन्तिम संस्कार में भी स्वयं मोजूद रहकर अन्तिम संस्कार में मदद कर चुके हैं। महामारी के इस दौर में जब अपने सगे संबंधी भी ऐसे हालातों में मुंह फेर रहें है तो ऐसे समय में अपने जन प्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभाना एक अनूठी मिसाल पेश करता है और दूसरे जन प्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करता है। बताते चलें कि पिछले को...

RSS के स्वयंसेवकाें ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, कोविड संभावित मृतक का करवाया अंतिम संस्कार

Image
RSS के स्वयंसेवकाें ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, कोविड संभावित मृतक का करवाया अंतिम संस्कार  स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एक बार फिर मानवता के लिए मिसाल बने हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र से सटे रझयाणा में बीते वीरवार कोविड की संभावना के बीच वीरेंद्र सूद का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय स्व. वीरेंद्र सूद लोक निर्माण विभाग से बतौर अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हुए थे। बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे और बुखार की भी शिकायत थी। हृदय रोगी होने के चलते उन्हें हार्ट में स्टंट पड़े थे और वे डायबटिक भी थे। कई बीमारियों की चपेट में होने के बावजूद वे भारी-भरकम शरीर के मालिक थे। बीते वीरवार की सुबह तड़के उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। इसे देखते हुए परिवार ने 108 एम्बुलैंस को काॅल कर उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला लिया लेकिन इससे पहले कि उन्हें एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया जाता सुबह 7.30 बजे उनका देहांत हो गया। स्वयंसेवकों द्वारा डीडीयू अस्पताल से संपर्क कर मौके पर डॉक्टर भेजकर उनकी जांच करने का आग्रह किया गया, ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वार...

Breaking: प्रदेश में 26 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, स्पताह में दो दिन खुलेंगी हार्डवेयर की दुकानें

Image
Breaking: प्रदेश में 26 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, स्पताह में दो दिन खुलेंगी हार्डवेयर की दुकानें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठमें में चर्चा के बाद कोरोना कर्फ्यू को 26 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं, कैबिनेट ने सप्ताह में दो दिनों तक हार्डवेयर की दुकानों को खोलने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले के अनुसार अभ मंगलवार और शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान हार्डवेयर की दुकानें खोली जा सकेंगीं। इसके अलावा कैबिनेट ने विवाह शादियों को बिना बैंड बाराती और तामझाम के सिर्फ़ घर में ही करने का फ़ैसला लिया है। हालांकि सरकार ने लोगों से विवाह शादियों को स्थगित करने की भी की अपील हैं। वहीं, कोरोना कर्फ्यू के दौरान पहले जैसी बंदिशें जारी रहेंगी

नादौन के युवक ने कोरोना के कारण दुकान बंद होने से की खुदकुशी

Image
नादौन के युवक ने कोरोना के कारण दुकान बंद होने से की खुदकुशी नादौन में  ग्वालपत्थर पंचायत के लजर गांव के 30 वर्षीय युवक ने घर के नजदीक ही पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक आशु शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा का शव घर के नजदीक अमरूद के पेड़ के साथ फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि आशु कांगू में स्कूटर मैकेनिक की दुकान करता था जोकि कोरोना महामारी के चलते आजकल बंद है। कामकाज ठप्प होने के कारण वह परेशान था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए और पत्नी घास लेने गई हुई थी। लगभग 11 बजे पत्नी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आशु ने फंदा लगा लिया है। इसकी सूचना पुलिस चौकी धनेटा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आशु शर्मा अपने पीछे पत्नी तथा 2 वर्षीय बेटे को छोड़ गया है।

टांडा में 62 वेंटिलेटरों में से 16 खराब, कैसे मिले संक्रिमतों को स्वास्थ्य उपचार

Image
टांडा में 62 वेंटिलेटरों में से 16 खराब, कैसे मिले संक्रिमतों को स्वास्थ्य उपचार घातक साबित हो रही कोरोना की दूसरी लहर के बीट वैंटिलेटर इंतजाम ढाक के तीन पात साबित हो रहे है। जिला कांगड़ा के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में कुल लगभग 62 वैंटिलेटरों में से 16 खराब है। ऐसे में गंभीर स्थिति से गुजर रहे संक्रमितों को कैसे उपचार मिले यह अपने आप में ही सवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि टांडा मेडिकल काॅलेज को हाल हीं में पी.एम. केयर से 43 जबकि मुख्यमंत्री की तरफ से 10 वैंटिलेटर मिले थे। जबकि 9 वैंटिलेटर टांडा अस्पताल में पहले से ही थे। लेकिन इनमें से 16 वैंटिलेटर खराब है। जिला कांगड़ा की लाखों की आबादी को ऐसे में किस तरह स्वास्थ्य लाभ मिल पाएंगा। जबकि इस संस्थान पर चंबा, उना सहित अन्य जिले भी निर्भर रहते है। प्रदेश के दो बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में से टांडा भी शामिल है। हालाकि सरकार की ओर से कई दावे किए जा रहा है लेकिन धरातल की सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। सिटी स्कैन मशीन अभी तक पड़ी है खराब प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल काॅलेज में अभी तक भी सिटी स...

कांगड़ा में 11 कोरोना संक्रमितों का प्रशासन की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार

Image
कांगड़ा में 11 कोरोना संक्रमितों का प्रशासन की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार   कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमितों के निधन पर अंतिम संस्कार प्रशासन की देखरेख में सुनिश्चित किया जा रहा है इस बाबत उपायुक्त राकेश प्रजापति द्वारा कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं डी.सी. द्वारा आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को कांगड़ा जिला में 11 कोरोना संक्रमितों के निधन पर अंतिम संस्कार प्रशासन की देखरेख तथा कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया गया। कांगड़ा उपमंडल के राजल में कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार एस.डी.एम. अभिषेक वर्मा तथा तहसीलदार की मौजूदगी में हुआ इसी तरह से उपमंडल ज्वालामुखी के लगड़ू में नायब तहसीलदार अनिल शर्मा तथा देहरा उपमंडल के डाडासीबा में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर की देखरेख में हुआ। नगरोटा उपमंडल के कबाड़ी में कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार तहसीलदार कुलताज सिंह ठाकुर की देखरेख में किया गया। उपमंडल धीरा के गरथू में उपमंडलाधिकारी विकास जंबाल तथा तहसीलदार की मौजूदगी में किया गया। इसी तरह से धर्मशाला खनियारा रोड के नजदीक नगर...

बढ़ सकती हैं कोरोना कर्फ्यू में सख्ती, कैबिनेट मीटिंग के बाद नए आदेश जल्द

Image
बढ़ सकती हैं कोरोना कर्फ्यू में सख्ती, कैबिनेट मीटिंग के बाद नए आदेश जल्द हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज 11 बजे से शुरू होगी। राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में रखी गई इस कैबिनेट की बैठक में कई अहम फ़ैसले लिए जा सकते हैं। कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने और अन्य बंदिशों पर बड़ा फ़ैसला सरकार ले सकती है। प्रदेश में तक 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू है। हिमाचल में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए नए दिशा निर्देशों पर चर्चा हो सकती है।

कोरोना के बाद अब कई प्रदेशों में Black fungus का कहर, जानें लक्षण और बचाव

Image
कोरोना के बाद अब कई प्रदेशों में  Black fungus का कहर, जानें लक्षण और बचाव 1/10 देश के कई राज्यों में कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में ब्लैक फंगस नाम की बीमारी देखा जा रही है. ब्लैक फंगस को म्यूकोरमाइकोसिस भी कहा जाता है. महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीमारी से कुछ मरीजों को जान तो कुछ को अपनी आंखें गंवानी पड़ रही हैं. अस्पतालों में अब स्पेशल वार्ड बनाकर म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है.         2/10 क्या है ब्लैक फंगस-  ब्लैक फंगस दुर्लभ लेकिन एक गंभीर बीमारी है. Covid-19 टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये उन लोगों में आसानी से फैल जाता है जो पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. इन लोगों में रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता कम होती है. हवा के जरिए ये फंगल इंफेक्शन साइनस और फेफड़ों को आसानी से शिकार बना लेता है. ब्लैक फंगस आमतौर पर कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में देखा जा रहा है. ये इंफेक्शन स्किन, फेफड़ों और दिम...