मुख्यमंत्री ने उदघाटन के दौरान पुलिस और प्रशाशन के सामने उड़ाई धारा 144 की धज्जियां, प्रशाशन व पुलिस द्वारा भी नहीं कि गयी कोई कारवाई

मुख्यमंत्री ने उदघाटन के दौरान पुलिस और प्रशाशन के सामने उड़ी धारा 144 की धज्जियां
प्रशाशन व पुलिस द्वारा भी नहीं कि गयी कोई कारवाई

प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते कोरोना कर्फ्यू लगा है। किसी भी व्यक्ति को बेवजह घूमने और एक साथ 5 लोग इक्टठे होने की इज़ाजत नहीं है। सरकार द्वारा ये आदेश दिए गए हैं औऱ जिले के प्रशासन अपने स्तर पर इन आदेशों का पालन कर रहे हैं। लेकिन जब बात सत्ता में बैठे खुद नेताओं की आए तो शायद ये आदेश लागू नहीं होते। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखा कर कह रहे हैं।


दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के खलियार में कोविड के मरीजों की देखभाल के लिए बनाए मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल को जनता को समर्पित कर दिया। यहां पर 200 बिस्तरों की व्यवस्था है जिनके साथ ऑक्सीजन की सुविधा है। है तो यह अस्थायी अस्पताल मगर इसमें कई सारी आधुनिक सुविधाएं हैं। 
कल जब इस अस्पताल को को मंडी में लोकार्पित किया गया, तब कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियां जमकर टूटीं। होना तो यह चाहिए था कि इस अस्पताल को ऑनलाइन लोकार्पित कर दिया जाता। मगर न जाने क्यों सरकार ने मौके पर जाकर इसका उद्घाटन करना जरूरी समझा।


Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण