शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!
शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!
लगभग एक महीने पहले से कुछ घंटे की कटौती से शुरू हुआ था, अब पूरी रात की सजा मिल रही है।
शाहपुर (हिमाचल प्रदेश): सोमवार रात शाहपुर के लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। बिजली पूरी तरह से गुल रही, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की देखभाल और व्यापार सब प्रभावित हुआ।
जब लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क किया, तो SDO साहब ने कहना था कि "यह मेरे हाथ में नहीं है" और एक मेल साझा की, जिसमें HPSLDC ने HPSEBL को ग्रिड से अधिक बिजली खींचने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन यह बात गौर करने लायक है कि यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है, सिर्फ 21 जुलाई का आदेश नहीं बल्कि इससे पहले भी कई रातों से बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है।
👉 “तकनीकी समस्या हो सकती है, पर पूरी रात बिना बिजली के रखना कोई समाधान नहीं है। जनता को अंधेरे में रखना बंद कीजिए,” एक स्थानीय निवासी ने नाराजगी जताई।
लोगों की मांग है कि बिजली विभाग पारदर्शिता से काम करे, लोड शेडिंग की पहले से सूचना दे और सभी क्षेत्रों में बराबरी से बिजली वितरण सुनिश्चित करे।
अब देखना ये है कि क्या बिजली विभाग इस आवाज़ को सुनेगा या शाहपुर फिर से अंधेरे में डूबेगा।
Comments
Post a Comment