कोरोना काल में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशासन को सौंपा 51 हजार का चैक
कोरोना काल में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशासन को सौंपा 51 हजार का चैक
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियमों का कढ़ाई से पालन करने से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना कार्य लोग अपने घरों से न निकलें, हमेशा मास्क का उपयोग करें, हाथों को सैनिटाइजर एवं साबुन से साफ करते रहें। उधर, एसडीएम ने इंदु गोस्वामी का आभार प्रकट किया और कहा कि सांसद का मार्गदर्शन और सहयोग हर समय प्रशासन को प्राप्त होता रहता है। इससे पूर्व भी उन्होंने कोविड संक्रमितों को भोजन, गरीब लोगों के लिए राशन, सैनिटाइजर मास्क, ग्लव्स इत्यादि भेंट किए थे।
Comments
Post a Comment