हिमाचल के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

हिमाचल के 5 जिलों में  बिगड़ेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में एक बार फ़िर से मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 5 जिलों में मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घण्टों के दौरान भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 22 मई तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि व बर्फबारी के आसार है।

हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शिमला में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी और मध्य पर्वतीय 5 जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन से भी सतर्क रहने की अपील की है। पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम के ताज़ा बदलाव से तापमान में भी 5 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज़ की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण