चंबा: अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टिप्पर, चालक सहित 3 लोग लापता

चंबा: अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टिप्पर, चालक सहित 3 लोग लापता

चंबा जिला के उपमंडल चौराह में एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टिप्पर में चालक सहित तीन लोग सवार थे जिनका अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे का शिकार हुआ टिप्पर स्थानीय ठेकेदार का था। जिस जगह ये हादसा पेश आया है वहां सड़क से नाला काफी गहराई में है।

नाले में टिप्पर के अवशेष दिखाई दे रहे हैं लेकिन उसमें सवाल 3 लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि तीन लोग पानी के तेज वहाब में बह गए होंगे। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने लापता लोगों तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण