टांडा में 62 वेंटिलेटरों में से 16 खराब, कैसे मिले संक्रिमतों को स्वास्थ्य उपचार
टांडा में 62 वेंटिलेटरों में से 16 खराब, कैसे मिले संक्रिमतों को स्वास्थ्य उपचार
सिटी स्कैन मशीन अभी तक पड़ी है खराब
प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल काॅलेज में अभी तक भी सिटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। काफी लंबा समय बीतने के बाद भी इस मशीन को टांडा प्रशासन द्वारा ठीक नहीं करवाया जा सका है। प्रशासन का कहना है कि यह सिटी स्कैन मशीन काफी पूरानी हो गई है तथा नई सिटी स्कैन मशीन टांडा में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दै कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कुछ समय पहले टांडा मेडिकल काॅलेज की खराब पड़ी सिटी स्कैन मशीन को ठीक करवाने की बात की थी साथ ही मुख्यमंत्री ने नई सिटी स्कैन मशीन के साथ-साथ नई एम.आर.आई. मशीन टांडा में स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक धरातल पर कुछ भी देखने को मिल रहा है। टांडा मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. भानू अवस्थी ने कहा कि टांडा में कुछ वैंटिलैटर खराब चले है, वैंटिलैटरस को ठीक करवाने के लिए बोला गया है।
Comments
Post a Comment