RSS के स्वयंसेवकाें ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, कोविड संभावित मृतक का करवाया अंतिम संस्कार

RSS के स्वयंसेवकाें ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, कोविड संभावित मृतक का करवाया अंतिम संस्कार

 स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एक बार फिर मानवता के लिए मिसाल बने हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र से सटे रझयाणा में बीते वीरवार कोविड की संभावना के बीच वीरेंद्र सूद का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय स्व. वीरेंद्र सूद लोक निर्माण विभाग से बतौर अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हुए थे। बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे और बुखार की भी शिकायत थी। हृदय रोगी होने के चलते उन्हें हार्ट में स्टंट पड़े थे और वे डायबटिक भी थे। कई बीमारियों की चपेट में होने के बावजूद वे भारी-भरकम शरीर के मालिक थे।

बीते वीरवार की सुबह तड़के उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। इसे देखते हुए परिवार ने 108 एम्बुलैंस को काॅल कर उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला लिया लेकिन इससे पहले कि उन्हें एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया जाता सुबह 7.30 बजे उनका देहांत हो गया। स्वयंसेवकों द्वारा डीडीयू अस्पताल से संपर्क कर मौके पर डॉक्टर भेजकर उनकी जांच करने का आग्रह किया गया, ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा मौके पर डॉ. हिमानी को भेजा गया और उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई लेकिन इस दौरान स्व. वीरेंद्र सूद की कोविड जांच नहीं हो सकी, जिसका मुख्य कारण घटना स्थल पर पहुंचे चिकित्सक के पास कोविड-19 रैपिड टैस्ट किट न होना तथा अस्पताल द्वारा मृतक का अस्पताल में ही आईसीआरटी टैस्ट होने का हवाला दिया गया, जिसकी रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगने के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही अस्पताल में टैस्ट न करवा पाने की स्थिति में शव का दाह संस्कार करने के लिए कोविड नियमों के पालन का भी हवाला दे डाला।

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण