Posts

Showing posts from January, 2021

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत पर खर्च होंगे 64,180 करोड़- निर्मला सीतारमण

Image
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत पर खर्च होंगे 64,180 करोड़- निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण जारी है। बजट की शुरुआत करते हुए निर्मला ने कहा, “इस बजट का पहला हिस्सा है- हेल्थ एंड वेलबीइंग। हम बचाव, इलाज और वेल बीइंग पर फोकस करना चाहते हैं। 64,180 करोड़ रुपए के बजट के साथ प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना शुरू होगी। यह बजट नई बीमारियों के इलाज के लिए भी होगा। 70 हजार गांवों के वेलनेस सेंटर्स को इससे मदद मिलेगी। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल शुरू होंगे। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल को मजबूत किया जाएगा। इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन पोर्टल शुरू किया जाएगा ताकि पब्लिक हेल्थ लैब्स को कनेक्ट कर सकें। 15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर्स शुरू किए जाएंगे। 9 बायो सेफ्टी लेवल 3 लैब शुरू होंगी।” हेल्थ के लिए बड़ी घोषणाएं: न्यूट्रिशन पर भी ध्यान दिया जाएगा। मिशन पोषण 2.0 शुरू किया जाएगा। वॉटर सप्लाई भी बढ़ाएंगे। 5 साल में 2.87 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। शहरी इलाकों के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया जाएगा। शहरी स्वच्छ भारत मिशन पर 1.48 लाख करोड़ 5 साल मे...

महिला प्रधान के पति न करें हस्तक्षेप, Sdm चम्बा ने दी चेतावनी

Image
महिला प्रधान के पति न करें हस्तक्षेप, Sdm चम्बा ने दी चेतावनी महोदय आपकी सोच को सलाम  काश ये सोच उन प्रधान पतियो के दिमाग में भी आ जाये तो विकास की रफ़्तार को गति मिले 🙏🙏🙏

चम्बा की बेटी डॉ. मानवी अरोड़ा ने मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2021 का ख़िताब जीता

Image
 चम्बा की बेटी डॉ. मानवी अरोड़ा ने मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2021 का ख़िताब जीता   जीता सफलता का ताज़, चम्बा की बेटी हमारा नाज़... चम्बा की बेटी डॉ. मानवी अरोड़ा ने मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2021 का ख़िताब जीतकर प्रदेश का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर प्रदीप्त किया है। मानवी जी की यह सफलता हम सभी को गौरवान्वित करती है। प्रदेश की इस प्रतिभा को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।    

शिमला: पार्टी दफ्तर का उद्घाटन करने आए AAP के सतेंद्र जैन माल रोड पर घूमते रहे, हुई देरी

Image
  शिमला: पार्टी दफ्तर का उद्घाटन करने आए AAP के सतेंद्र जैन माल रोड पर घूमते रहे, हुई देरी हिमाचल प्रदेश में तीसरा विकल्प बनने का सपना संजोए आम आदमी पार्टी में दफ्तर का उद्घाटन करने से पहले ही अनुशासन की कमी देखने को मिली। शिमला में आप पार्टी कार्यकाल का उद्घाटन करने पहुंचे आप सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन पार्टी कार्यालय का उद्धघाटन करने के बजाय माल रोड शिमला घूमने में व्यस्त रहे जबकि 2 घंटे से कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे।  इंतजार काफी लंबा हो गया और पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे से ही भीड़ गए। काफी देर बहसबाजी के बाद मामला शांत हुआ। तय समय से करीब डेढ़ घंटे बाद आप नेता सतेंद्र जैन पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। आलम ये था कि प्रदेश भर से सतेंद्र जैन से मिलने रात भर से कंडकड़ाती सर्दी में शिमला पहुंचे। आम आदमी कार्य कर्ताओं ...

कांगड़ा में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Image
  कांगड़ा में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत ग्राम पंचायत झियोल में गत शाम एक 5 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। पंचायत प्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि गांववासी जोगिंद्र सिंह का 5 वर्षीय बेटा दक्षित गत शाम घर से निकला था। जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खड्ड में बने एक बांध में डूबा मिला। बच्चे को तत्काल धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गग्गल पुलिस थाना के जांच अधिकारी देवराज ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

7 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल सरकाघाट में 16 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव,

Image
7 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल सरकाघाट में 16 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में 16 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने बताया कि सभी को होम आईसोलेट किया गया है। सबसे अधिक मामले भांबला के स्कूलों से आए हैं। इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांबला के 8 मामले और प्राइमरी स्कूल बस्सी भांबला से चार मामले हैं। प्राइमरी स्कूल बन मगोह से एक मामला, सुलपुर स्कूल का एक मामला, खनोट स्कूल का एक मामला और जबोठ स्कूल का एक मामला है। उपमंडल सरकाघाट के सभी स्कूलों को 7 फरवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। साथ में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि 7 फरवरी तक ऑनलाइन स्टडी जारी रहेगी। अध्यापक स्कूलों में पहले की तरह ही आएंगे और स्कूल में कोरोना के लिए जारी की गई एसओपी का पालन करेंगे। ऐसे अध्यापक जिनमें बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण होंगे उनको छूट दी गई है। इसकी पुष्टि शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने इस बात की पुष्टि की ह...

राजा वीरभद्र ने लगाए कॉंग्रेस पार्टी के अन्य नेताओँ पर आरोप, मरने का इंतज़ार करते किसी ने नहीं पूछा हाल चाल

Image
राजा वीरभद्र ने लगाए कॉंग्रेस पार्टी के अन्य नेताओँ पर आरोप, मरने का इंतज़ार करते किसी ने नहीं पूछा हाल चाल  शिमला।  हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह इन दिनों अपने बयानों की वजह से सूबे की राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। लेकिन अब सामने आई ताजा रिपोर्ट से सारा माजरा पूरी तरह से साफ़ हो गया है कि आखिर क्यों वीरभद्र इस तरह की बातें कर रहे थे। पूर्व सीएम से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सामने उनका दर्द छलक उठा। मुकेश और वहां मौजूद अन्य नेताओं से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जब से चुनाव हुए हैं, तब से कांग्रेस का कोई भी नेता मुझसे मुलाकात करने नहीं आया।  हिमाचल प्रदेश के 6 बार सीएम रह चुके वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं बीमार था तो कांग्रेस नेताओं ने सोचा मैं बीमार हूँ मर जाऊँगा। वीरभद्र ने आगे कहा कि लेकिन मेरे मरने का सपना देखने वाले नेताओं को नहीं पता कि मैं आज भी उसी जोश में हूँ, जैसे पहले हुआ करता था। उन्होंने अपने व्यथा की दासता को जारी रखते हुए आगे कहा कि इस बात का दुःख होता है कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में प...

स्कूल खुलने के ठीक पहले 41 शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव, विभाग की बढ़ी चिंता

Image
स्कूल खुलने के ठीक पहले 41 शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव, विभाग की बढ़ी चिंता हिमाचल में 1 फरवरी से स्कूल खुलने हैं. इसी बीच मंडी जिले में शनिवार को 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप है. बीते दिन भी जिले में दो शिक्षक पॉजिटिव निकले थे. मंडी.  हिमाचल प्रदेश में एक तरफ सरकारी स्कूल खोलने का निर्देश जारी हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल स्टाफ ही कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं. यहां सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होने से पहले कई शिक्षकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मंडी जिले में शनिवार को 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप है. बीते दिन भी जिले में दो शिक्षक पॉजिटिव निकले थे. शिक्षकों के ही संक्रमित निकलने से शिक्षा विभाग की नींद उड़ गई है. गौरतलब है कि प्रदेश में पहली फरवरी से स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन इससे पहले शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं, शनिवार शाम तक किन्नौर में 19, बिलासपुर में 1 और शिमला में भी कोरोना पॉज...

5G आने से पहले जानें 4जी और 5जी में खास अंतर

Image
5G आने से पहले जानें 4जी और 5जी में खास अंतर     वो वक्त ज्यादा दूर भी नहीं गया है जब अपने पसंदीदा गाने सुनने और वीडियो देखने के लिए मैमोरी कार्ड को भरवाया जाता था। टेक्नोलॉजी ने ऐसी करवट बदली कि आज ऑनलाईन यू-ट्यूब के मजे लिए जाते हैं और नेटफ्लिक इत्यादि पर पूरी फिल्म ही इंटरनेट के जरिये देख ली जाती है। लेकिन आने वाला समय और भी फास्ट होने वाला है। आज 4G सर्विस इंडिया में एक्टिव है और हम लोग इतने सारे काम इंटरनेट के जरिये कर पाते हैं। ज़रा सोचिए आने वाले दिनों में जब 5G की शुरूआत अपने देश में हो जाएगी तो ​कैसा होगा। उम्मीद है कि नए साल में हमें 5G चलाने के मिल जाएगा और मोबाइल सेवाएं भी पूरी तरह से बदल जाएगी। देश में 5जी शुरू होने से पहले चलिए जानते हैं मौजूदा 4जी और आने वाले 5जी में कितना फर्क है। 1. क्या है 4G यहां 4जी से मतलब है फोर्थ जेनरेशन यानि चौथी पीढ़ी। 2जी और 3जी से ​होते हुए 4जी की शुरूआत हुई थी जो मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में सबसे उन्नत मौजूदा तकनीक है। आज देश की सभी टेलीकॉम कंपनी 4जी सर्विस प्रदान कर रही है जिसके चलते स्मार्टफोन पर कम्प्यूटर जैसे कार्यों ...

हिमाचल में अलर्ट दिल्ली में बम धमाके को देखते हुए सीमाओं पर कड़ी चौकसी

Image
हिमाचल में अलर्ट दिल्ली में बम धमाके को देखते हुए सीमाओं पर कड़ी चौकसी दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाके के बाद हिमाचल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल में अब सभी बस अड्डों व पब्लिक स्थानों पर चौकसी बरती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि राज्य की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वैसे पुलिस पहले से ही अलर्ट है लेकिन दिल्ली बम धमाके के बाद और चौकसी बरती जा रही है। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को बम धमाका हुुआ था। बताया जा रहा है कि इसमें कोई घायल तो नहीं हुआ था, लेकिन कुछ गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा था। हालांकि इजरायली विदेश मंत्रालय ने इसे संदिग्ध हमला बताया था। इस हमले के चलते अब हिमाचल की सीमाओं पर चौकसी बरती गई है। हिमाचल में भी किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसलिए पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश अलर्ट है। हालांकि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ...

Episode 2 : कुल्लू का इतिहास History Of Kullu

Image
कुल्लू का इतिहास History Of Kullu कुल्लू  (Kullu)                     जिले के रूप में गठन  1963,  जिला मुख्यालय कुल्लू है | कुल्लू का कुल क्षेत्रफल 5503 वर्ग किलोमीटर है | कुल्लू हिमाचल प्रदेश के मध्य भाग में स्थित जिला है | कुल्लू के उत्तर में और उत्तर पूर्व में लाहौल स्पीति, पूर्व में किन्नौर, दक्षिण में शिमला, पश्चिम और दक्षिण में मंडी और उत्तर पश्चिम में काँगड़ा जिला स्थित है |  इतिहास     पाल   वंश       कुल्लू   रियासत   की   स्थापना  -   कुल्लू का पौराणिक ग्रंथों में 'कुल्लुत देश,...

हिमाचल में भीड़ को छूट; सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत, बंद रखे जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Image
हिमाचल में भीड़ को छूट; सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत, बंद रखे जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र   हिमाचल  में कोविड काल के दौरान पहली फरवरी से नई व्यवस्थाएं लागू होंगी। सरकार ने स्थान की क्षमता को देखते हुए 200 से ज्यादा भीड़ को मंजूरी दे दी है। कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन लागू होगी, जिसके तहत किसी भी तरह के कार्यक्रम में अब 200 से अधिक लोग एकत्र हो सकेंगे। हालांकि राज्य में 17 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र फिलहाल बंद रहेंगे। मुख्य सचिव अनिल खाची की ओर से नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में स्थान की क्षमता को देखते हुए दो सौ से अधिक संख्या में लोग किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल उत्सव, कार्यक्रम और बैठकों में शामिल हो सकेंगे। शर्त केवल इतनी रहेगी कि लोग थर्मल स्क्रीनिंग करके ही किसी भी समारोह में शामिल हो सकेंगे। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एहतियात के तौर पर घरों में रहने की सलाह दी गई है।  इसके अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को छह फुट की दूरी का पालन करना होगा। जिला प्रशासन,...

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी कीटनाशक दवाइयों पर सब्सिडी

Image
हिमाचल में अब नहीं मिलेगी कीटनाशक दवाइयों पर सब्सिडी   हिमाचल प्रदेश में  बागबानों-किसानों को कीटनाशकों पर मिलने वाला अनुदान जल्द बंद होने वाला है। सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि बागवानों और किसानों को बाजार से खरीद के बाद तय मानदंडों के अनुरूप सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी टीआर बुशेरी ने कहा कि कीटनाशकों पर अनुदान बंद हो रहा। इसलिए जो बजट बागवानी विभाग के पास पड़ा है। उससे दवाइयां खरीदी जाएंगी। इसके बाद बागवानों को उद्यान विभाग अधिकारी के पास दवाइयों के बिल जमा करवाने के पश्चात ही सीधे खाते में अनुदान राशि जाएगी। एक हेक्टेयर भूमि के लिए 4000 रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। बागवान पंकज नेगी की राय है कि बागवान पहले ही सब्सिडी के लिए भटकता रहता है। यह व्यवस्था लागू होने से बागवानी विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पडे़ेगा। जिस तरह पहले से बागवानो को दवाइयों पर अनुदान मिल रहा था. उसी तरह से ही दिया जाए। बागवान आरएल जस्टा ने बताया कि अगर सरकार दवाइयों पर अनुदान राशि बंद करती है तो इससे सरकार पर वित्तीय बोझ अ...

Blast in Delhi: दिल्ली के हाई प्रोफाइल अब्दुल कलाम रोड पर हुआ धमाका, मौके पर पुलिस मौजूद

Image
Blast in Delhi: दिल्ली के हाई प्रोफाइल अब्दुल कलाम रोड पर हुआ धमाका, मौके पर पुलिस मौजूद दिल्ली की सीमाओं पर जारी  किसान आंदोलन  (Farmers Poroste) और भारी भीड़ के बीच  दिल्ली  में ब्लास्ट (Blast in Delhi) की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक राजधानी में स्थित इजरायली दूतावास (Embassy of Israel) के पास ये धमाका हुआ है. इजरायली दूतावास अब्दुल कलाम रोड पर है. धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि मौके पर स्थित 4-5 गाड़ियां क्षतिग्रस हुई हैं. जहां धमाका हुआ है वो जगह विजय चौक (Vijay Chowk) से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है. बता दें कि विजय चौक पर इस समय 'बीटिंग द रीट्रीट' (Beating the Retreat) चल रही है, इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद  (Ramnath Kovind) और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) समेत कई गणमान्य लोग मौदूद हैं.

कुल्लू के कार चालक से चरस बरामद, डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था चरस

Image
कुल्लू के कार चालक से चरस बरामद, डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था चरस जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस द्वारा सलापड़ पुल के पास नाकेबंदी की गई थी। इस बीच कुल्लू का कार चालक आया, संदेहअनुसार पुलिस द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा जब कार की चैकिंग ली गई तो पुलिस ने 340 ग्राम चरस बरामद की। इसके चलते पुलिस द्वारा मौके पर कार के साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अजीत नेगी पुत्र छेरिंग नेगी गांव छदौल, डाकखाना नयोली, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। कार की डिक्की से चरस बरामद की गई है। उधर, इस बारे में डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिमला रिज में घुड़सवारी करते धड़ाम से गिरा सैलानी जोड़ा 🤣🤣, घोड़ा बिदका - जोड़ा खिसका

Image
शिमला रिज में घुड़सवारी करते धड़ाम से गिरा सैलानी जोड़ा 🤣🤣, घोड़ा बिदका - जोड़ा खिसका शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी करना एक सैलानी जोड़े को महंगा पड़ गया। सैलानी जोड़ा अभी घोड़े पर सवार ही हुआ था कि अचनाक घोड़ा कुछ देखकर बिदक गया। घोड़े पर बैठा सैलानी जोड़ा नीचे गिर गया लेकिन रस्सी में पैर फंसने के कारण अधर में लटक गया जिससे थोड़ा बचाव हो गया। 🤣 देखे तस्वीरें

वीरभद्र ने नहीं लिया है सन्यास, जनता चाहेगी तो लड़ेंगे चुनाव

Image
राजा वीरभद्र  ने  नहीं लिया है सन्यास, जनता चाहेगी तो लड़ेंगे चुनाव आज मीडिया ने मेरे चुनाव न लड़ने बारे हल्के फुल्के व्यंग को गम्भीरता से ले लिया।मेरा चुनाव लड़ना या न लड़ना भविष्य के गर्व में छिपा है।जो सक्रिय राजनीति में है उन्हें एक ना एक दिन रिटायरमेंट लेनी है यह एक सत्य हैं , परंतु कब लेनी हैं यह प्रदेश की जनता और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियाँ तय करेगी। प्रदेश के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत प्यार और मान सम्मान दिया हैं और छह बार प्रदेश का मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त करवाया हैं , अतः राजनीति से सन्यास के विषय को में भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों पर छोड़ता हूँ। में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरे जोश के साथ लोगों के बीच आ जा रहा हूं। इसलिए इस तथ्य को गंभीरता से ना लिया जाए, जब तक माँ भीमाकाली चाहेगी मैं प्रदेश की सेवा करता रहूंगा। जय हिंद  जय हिमाचल

ऊना में बीडीसी महिला के पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

Image
ऊना में  बीडीसी महिला के पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नवनिर्वाचित बीडीसी महिला के पति ने सुसाइड कर लिया. सलोह के व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर उसने अपने हस्ताक्षर करके आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, मृतक 26 जनवरी को अपने घरवालों को बिना बताए ही कही चला गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज भी करवाई थी. हालांकि, बाद में देर शाम वह घर आ गया था. सारे घटनाक्रम के 1 दिन के बाद गुरुवार को उसका शव गांव में उसके घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर ही पेड़ से लटका हुआ पाया गया. हरोली पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार व पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार अपनी टीम सहित मौके पर गए और शव को पेड़ से नीचे उताकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान दविन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया था कि शख्स सुबह दोबारा कहीं चला गया था. इस पर कुछ युवकों ने उसे ढूंढने की कोशिश की. जब कहीं कोई जानक...

10वीं और 12 वीं की परीक्षा तिथि में फिर हो सकता है फेरबदल

Image
  10वीं और 12 वीं की परीक्षा तिथि में फिर हो सकता है फेरबदल 10वीं और 12 वीं की 4 व 5 मई को होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में एक बार फिर से फेरबदल हो सकता है। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षको से जवाब मांगे है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग प्रदेश में पहली अप्रैल से नॉन बोर्ड कक्षाओं को फिर से सुचारू रूप से चलना चाहता है तथा इसके लिए बोर्ड द्वारा पहले जारी की गई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के प्रस्तावित शिड्यूल में फिर से फेरबदल कर सकता है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार अब फेरबदल होता है तो बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आगामी मार्च में हो सकती है।

बड़सर में नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Image
बड़सर में नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार बड़सर थाना के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है व मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बड़सर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी बेटी को फोन पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उससे मिलने गई तो उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने घर जाकर अपनी माता को आपबीती सुनाई। उसके बाद पीड़िता की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसएचओ बड़सर मस्त राम नायक ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कर लिया है व पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरास्त में ले लिया है।

वीरभद्र सिंह नें सक्रिय राजनीति से लिया सन्यास

Image
वीरभद्र सिंह नें सक्रिय राजनीति से लिया सन्यास  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी ने कहा 2022 का चुनाव नहीं लडूंगा,सक्रिय राजनीति को कहा अलविदा.. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और 6 बार हिमाचल के मुख्य मंत्री रह चुके हैंl हिमाचल प्रदेश के छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने आज शाम चुनावी राजनीति को अलविदा कह दिया है। राजा वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों के बीच इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मैंने अगला चुनाव नहीं लडऩा है, लेकिन मुझे कांग्रेस से प्यार है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहूंगा। उन्होंने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेसी बनकर अपनी ही पार्टी को डुबोने का काम करते हैं उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

संसद कैंटीन में पकौड़े से लेकर नॉनवेज बुफे तक हुआ महंगा, 100 रुपये में वेज थाली, देखें सभी रेट

Image
संसद कैंटीन में पकौड़े से लेकर नॉनवेज बुफे तक हुआ महंगा, 100 रुपये में वेज थाली, देखें सभी रेट Parliament Canteen: बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद की कैंटीन के खाने में मिलने वाली सब्सिडी को खत्‍म कर दिया है. संसद की कैंटीन में महंगा हुआ खाना-पीना. (File pic) संसद की कैंटीन (Parliament canteen) में मिलने वाला खाना अब पहले से महंगा हो गया है. 29 जनवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद की कैंटीन के खाने में मिलने वाली सब्सिडी को खत्‍म कर दिया है. इससे अब वहां मिलने वाले खान-पान के सभी व्‍यंजन महंगे हो गए हैं. इसके बाद अब कैंटीन में शाकाहारी थाली 100 रुपये की मिलेगी. साथ ही नॉनवेज बुफे अब 700 रुपये में मिलेगा. पहले शाकाहारी थाली 60 रुपये में मिलती थी. रिपोर्ट्स पर अगर ध्‍यान दें तो संशोधित नई दर के अनुसार संसद की कैंटीन में चाय पहले की तरह ही 5 रुपये में, कॉफी 10 रुपये में और नींबू की चाय 14 रुपये में मिलेगी. शाकाहारी थाली 100 रुपये में मिल सकती है जो पहले 60 रुपये में मिलती थी. संसद कैंटीन की मेन्‍यू लिस्‍ट. संसद कैंटीन की मेन्‍यू...

शाहपुर- हरनेरा के अरुण कौशल ने चुनावों के बाद अपनी पँचायत में लगे पोस्टर निकाल पेश की मिसाल

Image
शाहपुर- हरनेरा के अरुण कौशल ने चुनावों के बाद अपनी पँचायत में लगे पोस्टर निकाल पेश की मिसाल   चुनावों के बाद लोग अपने वादे तक भूल जाते जैन तो दीवार ओर लगे पोस्टर निकालना दूर की बात, पर आज के युवा कुछ ऐसे काम कर देते हैं के मिसाल बन जाती है। ऐसा ही काम कर रहे हैं इन दिनों अरुण कौशल।  "पंचायत हरनेरा  से अपनी पंचायत के चुनाव समाप्त होने के बाद  अपनी समस्त साथियों के साथ मिल कर एक अनोखी पहल को अंजाम दिया जिसमें कुछ कुछ गाँव की दीवारों पर लगाए गए चुनावी पोस्टर सामग्री को साफ़ करने की मुहिम छेड़ दी है ।  जितने भी पोस्टर आदि दीवारों पर या अन्य जगह लगे हैं  साफ़ कर सफ़ाई अभियान चला दिया है जो अपने आप में बहुत अच्छा कदम है । नए भारत की इस नई सोच को हम सलाम करते है और आशा करते है अन्य जगहों पर भी इस तरह के सफ़ाई अभियान चलाए जाएँ । "  अरुण को हमारी टीम की तरफ से सलाम ।

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट हनीमून प्लेसेस की जानकरी – Top Honeymoon Destinations In Himachal Pradesh In Hindi

Image
  हिमाचल प्रदेश के बेस्ट हनीमून प्लेसेस की जानकरी – Top Honeymoon Destinations In Himachal Pradesh In Hindi 5 / 5 ( 1 vote ) Himachal Pradesh Honeymoon Destinations In Hindi, हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है जो अपनी असीम सुंदरता, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना-जाता है। हिमाचल प्रदेश भारत में पर्यटकों के लिए खास राज्य है यहां की निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अपनी ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है और हिमाचल प्रदेश एक आकर्षित हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं जहां पर्यटक दूर-दूर से हनीमून मनाने के लिए आते हैं। कोई भी प्रेमी और प्रेमिका या नव विवाहित जोड़े यही चाहते है कि हनीमून के लिए उन्हें बहुत आकर्षक स्थान मिले जहां वो अपने पार्टनर के साथ बहुत यादगार पल बिता सके। हिमाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में उत्तरांचल, उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी है। हिमाचल प्रदेश में सेब...