वीरभद्र सिंह नें सक्रिय राजनीति से लिया सन्यास
वीरभद्र सिंह नें सक्रिय राजनीति से लिया सन्यास
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और 6 बार हिमाचल के मुख्य मंत्री रह चुके हैंl
हिमाचल प्रदेश के छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने आज शाम चुनावी राजनीति को अलविदा कह दिया है। राजा वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों के बीच इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मैंने अगला चुनाव नहीं लडऩा है, लेकिन मुझे कांग्रेस से प्यार है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहूंगा। उन्होंने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेसी बनकर अपनी ही पार्टी को डुबोने का काम करते हैं उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Comments
Post a Comment