राजा वीरभद्र ने लगाए कॉंग्रेस पार्टी के अन्य नेताओँ पर आरोप, मरने का इंतज़ार करते किसी ने नहीं पूछा हाल चाल

राजा वीरभद्र ने लगाए कॉंग्रेस पार्टी के अन्य नेताओँ पर आरोप, मरने का इंतज़ार करते किसी ने नहीं पूछा हाल चाल 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह इन दिनों अपने बयानों की वजह से सूबे की राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। लेकिन अब सामने आई ताजा रिपोर्ट से सारा माजरा पूरी तरह से साफ़ हो गया है कि आखिर क्यों वीरभद्र इस तरह की बातें कर रहे थे। पूर्व सीएम से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सामने उनका दर्द छलक उठा। मुकेश और वहां मौजूद अन्य नेताओं से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जब से चुनाव हुए हैं, तब से कांग्रेस का कोई भी नेता मुझसे मुलाकात करने नहीं आया। 

हिमाचल प्रदेश के 6 बार सीएम रह चुके वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं बीमार था तो कांग्रेस नेताओं ने सोचा मैं बीमार हूँ मर जाऊँगा। वीरभद्र ने आगे कहा कि लेकिन मेरे मरने का सपना देखने वाले नेताओं को नहीं पता कि मैं आज भी उसी जोश में हूँ, जैसे पहले हुआ करता था। उन्होंने अपने व्यथा की दासता को जारी रखते हुए आगे कहा कि इस बात का दुःख होता है कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में पता नहीं कितने लोगों को ऊंचा उठाया लेकिन किसी ने मेरा हाल चाल तक नहीं पूछा। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि वीरभद्र सिंह कभी भी मर सकता है इसलिए अब मेरे पास भी नहीं आते व मेरा हाल भी नहीं पूछते लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि मुझे जो भी नीचे धकेलने की सोचता है मैं उतनी ही बार नई ऊर्जा से वापस लौटता हूं।

इस दौरान वहां पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें हौसला देते हुए कहा कि पार्टी को आपकी जरुरत है। आपके बगैर किसी का गुजारा नहीं हो सकता, आप संन्यास और इस तरह की बातें ना किया कीजिए। आपको अगला चुनाव लड़वाना है। 

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह मजबूरी नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए जरूरी हैं। इस पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह अब रिटायरमैंट लेना चाहते हैं। इस पर मुकेश अग्निहोत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं व आपका त्यागपत्र अस्वीकार करते हैं। मुकेश और वीरभद्र के बीच हुई इस पूरी बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण