स्कूल खुलने के ठीक पहले 41 शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव, विभाग की बढ़ी चिंता
स्कूल खुलने के ठीक पहले 41 शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव, विभाग की बढ़ी चिंता
हिमाचल में 1 फरवरी से स्कूल खुलने हैं. इसी बीच मंडी जिले में शनिवार को 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप है. बीते दिन भी जिले में दो शिक्षक पॉजिटिव निकले थे.

गौरतलब है कि प्रदेश में पहली फरवरी से स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन इससे पहले शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं, शनिवार शाम तक किन्नौर में 19, बिलासपुर में 1 और शिमला में भी कोरोना पॉजिटिव केस का 1 नया मामला सामने आया है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57424 पर पहुंच गया है. जबकि यहां सक्रिय मामले घटकर 314 रह गए हैं. अब तक 56131 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक 963 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.
शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने के पहले सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराना शुरू किया है. इस जांच में ही शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है. इसको लेकर शिक्षा विभाग की चिंताए भी बढ़ने लगी हैं. यदि शिक्षक ही कोरोना पॉजिटिव होंगे तो ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल कैसे भेजेंगे.
विज्ञापन
Comments
Post a Comment