ऊना में बीडीसी महिला के पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला
ऊना में बीडीसी महिला के पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नवनिर्वाचित बीडीसी महिला के पति ने सुसाइड कर लिया. सलोह के व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर उसने अपने हस्ताक्षर करके आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मृतक 26 जनवरी को अपने घरवालों को बिना बताए ही कही चला गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज भी करवाई थी. हालांकि, बाद में देर शाम वह घर आ गया था. सारे घटनाक्रम के 1 दिन के बाद गुरुवार को उसका शव गांव में उसके घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर ही पेड़ से लटका हुआ पाया गया.
हरोली पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार व पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार अपनी टीम सहित मौके पर गए और शव को पेड़ से नीचे उताकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान दविन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया था कि शख्स सुबह दोबारा कहीं चला गया था. इस पर कुछ युवकों ने उसे ढूंढने की कोशिश की. जब कहीं कोई जानकारी हासिल नहीं हुई तो दूसरे इलाके का रुख किया और यहां पेड़ से शव लटका मिला. बताया जा रहा है कि मृतक फिलहाल खेती का कार्य कर रहा था.
मृतक की लगभग 12.17 बजे स्थानीय व्यक्ति से मोबाइल पर बात भी हुई थी. इसकी पुष्टि करते हुए हरोली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सलोह के रणजोध सिंह ने अपने घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है. इस बारे में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है.
Comments
Post a Comment