कुल्लू के कार चालक से चरस बरामद, डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था चरस

कुल्लू के कार चालक से चरस बरामद, डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था चरस




जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस द्वारा सलापड़ पुल के पास नाकेबंदी की गई थी। इस बीच कुल्लू का कार चालक आया, संदेहअनुसार पुलिस द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा जब कार की चैकिंग ली गई तो पुलिस ने 340 ग्राम चरस बरामद की।

इसके चलते पुलिस द्वारा मौके पर कार के साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अजीत नेगी पुत्र छेरिंग नेगी गांव छदौल, डाकखाना नयोली, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। कार की डिक्की से चरस बरामद की गई है। उधर, इस बारे में डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण