आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 2021 में 26 बार बड़े दाम
आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 2021 में 26 बार बड़े दाम पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड बना दिया है. 3 दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है. दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा हो गया है. आज के इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के और करीब पहुंच गई है. खास बातें पेट्रोल-डीजल और महंगा 3 दिन के बाद कीमतों में इजाफा महंगाई की मार से आम आदमी परेशान दिल्ली: Petrol Price 27 February 2021 Update: महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है. तीन दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है. आज की कीमतों से पहले देश में पेट्रोल-डीजल पहले कभी इतना महंगा नहीं बिका. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर दूसरी सेवाओं पर भी पड़ता है. 3 दिन के बाद महंगाई की मार दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 91 रुपये प्रति लीटर का भाव पार कर गया है. दिल्ली में आज पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर है जो कि एक अब तक का सबसे ज्यादा है. मुंबई में भी पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 97.47 प...