आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 2021 में 26 बार बड़े दाम
आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 2021 में 26 बार बड़े दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड बना दिया है. 3 दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है. दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा हो गया है. आज के इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के और करीब पहुंच गई है.
खास बातें
- पेट्रोल-डीजल और महंगा
- 3 दिन के बाद कीमतों में इजाफा
- महंगाई की मार से आम आदमी परेशान
दिल्ली: Petrol Price 27 February 2021 Update: महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है. तीन दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है. आज की कीमतों से पहले देश में पेट्रोल-डीजल पहले कभी इतना महंगा नहीं बिका. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर दूसरी सेवाओं पर भी पड़ता है.
3 दिन के बाद महंगाई की मार
दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 91 रुपये प्रति लीटर का भाव पार कर गया है. दिल्ली में आज पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर है जो कि एक अब तक का सबसे ज्यादा है. मुंबई में भी पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 97.47 प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल आज 91.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और चेन्नई में पेट्रोल का भाव 93.17 रुपये प्रति लीटर है.
4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें
शहर कल का रेट आज का रेट
दिल्ली 90.93 91.17
मुंबई 97.34 97.47
कोलकाता 91.12 91.35
चेन्नई 92.59 93.17
इसी साल 1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपये प्रति लीटर थी जो कि अब 91 रुपये को भी पार कर गई है. कुल मिलाकर पेट्रोल 7 रुपये 46 पैसे तक बढ़ गई है.
डीजल पर महंगाई की मार
पेट्रोल के बाद अब डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की बात करते हैं. मुंबई में डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर है, जो कि अब तक का सबसे महंगा रेट है. दिल्ली में डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में रेट 84.35 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल का भाव 86.45 रुपये प्रति लीटर है.
4 मेट्रो शहरों में Diesel के दाम
शहर कल का रेट आज का रेट
दिल्ली 81.32 81.47
मुंबई 88.44 88.60
कोलकाता 84.20 84.35
चेन्नई 86.31 86.45
Comments
Post a Comment