सुविधाओं के लिए छात्रों ने की मांग तो एक सप्ताह के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रसाशन ने बंद किया विश्विद्यालय, निक्कमा सिद्ध हुआ प्रशासन
सुविधाओं के लिए छात्रों ने की मांग तो एक सप्ताह के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रसाशन ने बंद किया विश्विद्यालय, निक्कमा सिद्ध हुआ प्रशासन
हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज छात्रहित में दूरगामी निर्णय लिया है। प्रशासन ने अपने अयोग्य अधिकारियों की नाकामियों को छुपाने के लिए विश्वविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन इतना लाचार है कि पिछले 11वर्षो से छात्रों को विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है।आज जब छात्र भारी-भरकम फीस देने के बाद प्रशासन से शिक्षा सुविधाओं की बात कर रहे हैं तो प्रशासन ने अपने हाथ खड़े दिए हैं।
इस विश्वविद्यालय निर्माण न होने का एकमात्र कारण यह अयोग्य लोग है जो वर्षों से सरकारी पैसे लेकर छात्रों की शैक्षणिक हत्या कर रहे हैं।
आज जबकि विश्वविद्यालय में कोई भी कक्षा नहीं चल रही है यह बहाना बनाना कि छात्र अशांति है सफेद झूठ है इस सब की जिम्मेदारी उपकुलपति, रजिस्ट्रार, और छात्र कल्याण अधिष्ठाता की है। यह सभी छात्रों के लिए काम न कर अपने अपने आकाओं को खुश करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं
जो प्रशासन करोना में कर्मचारियों को अवकाश नहीं देता है वह आज एकाएक विश्वविद्यालय बंद करता है यह कदम एक बड़ी शाजिश की ओर इशारा करता है।
ऐसे लाचार प्रशासकों के सहारे भारत विश्व गुरु कभी नहीं बन सकता। है।
Comments
Post a Comment