पांच साल की उम्र में सिर से उठ गया पिता का साया, प्रतिभा और कड़ी मेंहनत ने बड़ा मुकाम पाया, खज्जियार के जितेंद्र शर्मा पंकज ने बॉलीवुड तक दिखाई चमक

पांच साल की उम्र में सिर से उठ गया पिता का साया, प्रतिभा और कड़ी मेंहनत ने बड़ा मुकाम पाया, खज्जियार के जितेंद्र शर्मा पंकज ने बॉलीवुड तक दिखाई चमक 
NewsSource: In focus Himachal

इस प्रेरककथा के नायक है चंबा जिला के खज्जियार के जितेंद्र शर्मा पंकज, जिन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया  है। जितेंद्र पंकज शर्मा जब महज 5 साल के थे तब पोस्टमैन  की नौकरी करने वाले उनके पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनकी माता को जॉब मिली।            शुरूआती दौर काफी मुश्किलों भरा रहा। दसवीं करने के बाद खज्जियार में घोड़े चलाए, फोटोग्राफी का काम भी  किया।  कुछ समय तक प्लंबर का काम भी किया। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बतौर एजेंट करियर शुरू किया। वाकपटुता और अच्छी स्पीकिंग स्किल होने की वजह से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस से ही प्रमोशन मिल गई। उसके बाद ग्रेजुएशन होते ही रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में बतौर सेल्स मैनेजर पहली  के नौकरी शुरू की, लेकिन उनके अंदर के  कलाकार ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। 

यशराज फिल्म्स के बैनर से मिला ब्रेक 
जितेंद्र शर्मा पंकज को संगीत के साथ एक्टिंग में भी रुचि थी, इसीलिए वर्ष 2009-10 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रहे एक सीरियल के आॅडिशन दिया  और उसमें सिलेक्शन हुई। यहां से फिल्मी दुनिया का सफर शुरू हुआ। वर्ष 2010 में ही बतौर गायक कैसेट 'जिंद मेरी जान' निकाली। बतौर एक्टर हिमाचल प्रदेश में 2005 से करियर शुरू किया। इसके बाद 'कदों आना दिलदारा' कैसेट में  बतौर मुख्य कलाकार काम किया। वे अभी तक करीब 30 से 40 हिमाचली वीडियो अलबम में बतौर मुख्य कलाकार काम कर चुके हैं। 

'गद्देरण' फिल्म के एक्टर 
वे गद्दयाली बोली में बनी पहली फिल्म 'गद्देरण' में बतौर मुख्य कलाकार काम किया और यह फिल्म काफी हिट रही। फिर खुद का यूट्यूब चैनल और प्रोडक्शन हाउस शुरू किया।  'डी4 फिल्म्स' जिसमें तेरे होंठ तेरे 'नैना' गीत रिलीज किए लेकिन कुछ खास कामयाब नहीं रहे तो उन्हें फिर से रिलीज किया। 'ढिकलू री जोड़ी' जिसमें जिला चंबा के और हिमाचल के पारंपरिक गानों को नए ढंग से प्रस्तुत किया और उसका निर्देशन भी स्वयं ही किया।

टिप्स बैनर तले एक्टिंग का आॅफर 
टिप्स के बैनर तले बन रही एक अनाम बॉलीवुड फिल्म जिसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य किरदार निभा रहे हैं उसमें जितेंद्र शर्मा पंकज को बतौर सहायक कलाकार काम करने के लिए चयन हुआ। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल के विभिन्न जगहों और मुंबई की फिल्म सिटी में की गई। यह फिल्म जल्द ही थिएटर पर रिलीज होने जा रही है।

गणतंत्र की झांकी में मुख्य भूमिका 
वर्ष 2017 -18 में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर हिमाचल की झांकी जिसमें चंबा जिला का चंबा रुमाल प्रदर्शित किया गया, राजपथ पर उसमें भी जितेंद्र शर्मा पंकज ने बतौर मुख्य भूमिका में 22 दिनों तक दिल्ली में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। दूरदर्शन शिमला पर 'हिम आंचल'  और 'सैर पहाड़ां दी' जैसे कार्यक्रमों में बतौर एंकर कई एपिसोड किए। साल 2019 -20 में बतौर एंकर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति भवन तथा राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में 26 जनवरी के तमाम कार्यक्रमों के मंच संचालक के रूप में कार्य किया। 

 काम के लिए मिले सम्मान 
जितेंद्र शर्मा पंकज को 'गद्देरण' के लिए हिलीवुड फिल्म एसोसिएशन द्वारा बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट एक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिमाचल सरकार ने लोक संस्कृति और कला को सहेजने और नए सृजन  के लिए कई बार अलग-अलग मंचों पर सम्मानित किया है। अब वह अपना प्रोडक्शन हाउस और यूट्यूब चैनल डी4 फिल्म्स पर 'करमुआ छेला' बिजलु दराट, बेलुआ, और भी कई सारे गाने लेकर आएंगे।  

उच्च शिक्षित हैं जितेंद्र शर्मा पंकज 
पिता ओम प्रकाश और माता विमला देवी के घर खज्जियार  में 16 मार्च  1983 को पैदा हुए  जितेंद्र पंकज शर्मा के एक भाई और एक बहन हैं। खज्जियार स्कूल से 10वीं करने के बाद बॉयज स्कूल चम्बा से जमा दो और फिर चंबा कॉलेज से स्नातक  की पढ़ाई की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से आईटी का डिप्लोमा व संगीत में विशारद की भी पढ़ाई की है।


Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण