बिलासपुर कालेज के होस्टल में भूत के साए से डर....अजीब आवाजों से गहराया सस्पेंस
बिलासपुर कालेज के होस्टल में भूत के साए से डर....अजीब आवाजों से गहराया सस्पेंस

पीजी कालेज बिलासपुर के होस्टल भवन के ईर्द-गिर्द अजीबो-गरीब आवाजें आना चर्चा बना हुआ है। हालांकि इसे भूतप्रेत का साया माना जा रहा है, लेकिन एक तरह से वीडियो से छेड़छाड़ भी मानी जा रही है। वीडियो को देखकर तो यह हकीकत ही नजर आ रही है, लेकिन लोगों को डराने वाला यह वीडियो है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर कालेज के होस्टल के समीप का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस डरावने वीडियो के चलते इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि होस्टल भवन के ईर्द गिर्द भूतप्रेत का साया भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह कोई चुड़ैल है। कालेज होस्टल भवन के नजदीक एक पेड़ की टहनी पर लटकी हुई जो एक महिलानुमा आकार की कोई आकृति दिखाई दे रही है। वहीं, होस्टल भवन के समीप से अजीबो-गरीब आवाजें भी गूंज रही हैं, जोकि दिल दहला देने वाली है।
हालांकि कालेज प्रशासन भी इस मसले से पूरी तरह अनभिज्ञ था, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कालेज प्रशासन के पास पहुंचा तो मसले को गंभीरता से लेते हुए कालेज प्रशासन द्वारा इस ओर गंभीरता दिखाई। कालेज प्रशासन की मानें तो अभी तक कालेज सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें इस तरह की कोई भी गतिविधि कैद नहीं हुई है। वहीं, यह हो सकता है कि किसी ने वीडियो एडिट किया हो।
इस मसमले को कालेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बहरहाल, अब यह मसला चर्चा बना हुआ है। जांच पूरी होने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इन चर्चाओं पर विराम लग पाएगा। उधर, कालेज प्रचार्य रामकृष्ण ने बताया कि उनके पास वायरल वीडियो पहुंचा तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी एकत्रित करवाई। कालेज की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। भूतप्रेत की कोई भी गतिविधि कैद नहीं हुई है, लेकिन फिर भी मसला गंभीर है, इस ओर उचित कदम उठाए जाएंगे।
Comments
Post a Comment