Posts

Showing posts from November, 2021

शाहपुर से ही भेदभाव क्यूं ? शिमला काँगड़ा fourlane कई जगह पर किया जा रहा twolane,पर मंडी पठानकोट के शाहपुर में कोई बदलाव नहीं

Image
शाहपुर से ही भेदभाव क्यूं ? शिमला काँगड़ा fourlane कई जगह पर किया जा रहा twolane,पर मंडी पठानकोट के शाहपुर में कोई बदलाव नहीं शिमला-कांगड़ा फोरलेन के चौथे पैकेज में बदलाव, रानीताल से ज्वालामुखी पहले ही टू-लेन कई जगहों पर fourlane को twolane किया जा रहा ताकि नुकसान कम हो पर शाहपुर के हक में कोई खबर नहीं।  शाहपुर की जनता ने NHAI के Direcotor, DC Kangra, SDM शाहपुर, माननीय मंत्री सरवीण चौधरी सभी से गुहार लगाई थी कि शाहपुर बाजार में चौड़ाई कम रखी जाए ताकि नुकसान कम हो परन्तु कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। कई स्थानों पर fourlane को 2 lane का प्रस्ताव किया जा रहा पर NHAI ने शाहपुर के हक़ के लिए ऐसा कोई फैसला नहीं लिया। जरूरत के हिसाब से चौथे पैकेज के हिस्से में भी कुछ बदलाव किया गया है। इसके तहत नादौन के चीलबाहल से ज्वालामुखी तक करीब 19 किलोमीटर तक भी टू-लेन बनाने का प्रोपोजल तैयार करके एनएचएआई के हैडक्वार्टर को भेज दिया गया है। बता दें कि ज्वालामुखी से आगे पांचवें पैकेज का जो भंगवार (रानीताल) तक ए पार्ट है, उसे पहले ही टू-लेन कर दिया गया है। ऐसे में अब चौथे और पांचवंे पैकेज का लगभग 37...

3 साल से घटकर 2 साल हुआ कॉन्ट्रैक्ट पीरियड, जनता व कर्मचारी सर्वोपरि - मुख्यमंत्री

Image
3 साल से घटकर 2 साल हुआ कॉन्ट्रैक्ट पीरियड, जनता  व कर्मचारी सर्वोपरि - मुख्यमंत्री ✓अनुबंध 3 साल से 2 साल करने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ✓एनपीएस के तहत कर्मियो के लिए पारिवारिक पेंशन की घोषणा  ✓जनवरी 2016 से कर्मचारियों को नया वेतनआयोग दिया गया #JCC मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर #jcc हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने सूबे में क़ॉन्ट्रेक्ट का कार्यकाल कम कर दिया है. अब प्रदेश में 3 साल के बजाय दो साल में कॉन्ट्रेक्ट कर्मी पक्के हो जाएगा. साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने 2016 का पे कमीशन देने का ऐलान किया जाएगा. सीएम ने कहा कि साल 2022 में फरवरी में सरकार कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिया जाएगा. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी की घोषणाएं--------------- -1-1 2016 से नए वेतनमान देंगे जोकि वर्ष 2022 के फरवरी से देय होगा। प्रदेश के पेंशनरों को भी  6 हजार खर्च अतिरिक्त। -15-5 2003 से परिवार पेंशन।  -सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियमितीकरण की अवधि तीन से घटाकर दो साल की। अनुबंध कार्यकाल दो साल करने की घोषण। - द...

शिमला: समरहिल जंगल में पेड़ से लटका मिला जिला परिषद सदस्य का शव

Image
शिमला: समरहिल जंगल में पेड़ से लटका मिला जिला परिषद सदस्य का शव राजधानी शिमला के समरहिल जंगल में जिला परिषद सदस्य का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि रामपुर की रहने वाली वामपंथी नेता कविता कांटू झाकड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य थी। मृतका की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। कविता का शव सांगटी समरहिल के जंगल में दुपट्टे के साथ लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है।  

क्या हुआ जब जनमंच में रोती हुई लड़की जब मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची

Image
क्या हुआ जब जनमंच में रोती हुई लड़की जब मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची  हिमाचल की जयराम सरकार ने कई इलाकों में जनमंच कार्यक्रम रखा था। ऐसे में जब कांगड़ा के जयसिंहपुर इलाके में वन मंत्री जनमंच पर पहुंचे तो उनके सामने कई समस्याएं आई। मुख्य तौर पर उन्होंने एक समस्या को बाखूबी सुना और जल्द हल करने का आश्वासन भी दिया। ये समस्या एक बच्ची रोती बिलखती हुई मंत्री महोदय के पास लेकर पहुंची। बच्ची ने कहा कि वे 2016 से घर के लिए आवेदन कर रही हैं और यह आवेदन कई बार किया जा चुका है। लेकिन अधिकारी हमारे परिवार की नहीं सुनते। क्योंकि इस बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया है और कमाने वाला कोई नहीं है तो ऐसे में अकेली मां जो अपनी चार बच्चों को पाल रही और ऐसे में एक कमरे में गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है।  बच्ची की समस्या को सुनने के बाद मंत्री महोदय ने सीधे-सीधे ही आदेश जारी कर दिए हैं कि 2 दिन के अंदर ही रिपोर्ट पेश की जाए। अगर 2 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश नहीं की गई तो उस बच्ची को मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह 1 सप्ताह के भीतर उनसे मिलेंगे। अब कहीं ना कहीं बच्चे के मन में आशा ज...

मॉडर्न बनेगा शाहपुर थाना, 35 लाख रुपये की पहली राशि हुई स्वीकृत

Image
मॉडर्न बनेगा शाहपुर थाना, 35 लाख रुपये की पहली राशि हुई स्वीकृत शाहपुर वासियों के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर है।  एक तरफ जहाँ शाहपुर बस अड्डा लगभग तैयार है, व साथ ही साथ मिनी सचिवालय का काम भी जोर पर हैं तो इसी कड़ी में शाहपुर थाने को मॉडर्न बनाने के लिए पहली राशि 35 लाख के रुपये में स्वीकृत हो गयी है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जनता ने मैडम सरवीण चौधरी व मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया है।

शाहपुर अस्पताल में नई xray मशीन, सोमवार को मंत्री महोदय सरवीण चौधरी करेंगी शुभारम्भ

Image
शाहपुर अस्पताल में नई xray मशीन, सोमवार को मंत्री महोदय सरवीण चौधरी करेंगी शुभारम्भ शाहपुर अस्पताल में नई xray मशीन आ गयी जी जिसको लगवाने  का श्रेय माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी जी को जाता है। सोमवार को मशीन का शुभारम्भ  माननीय मंत्री महोदय जी द्वारा किया जाएगा।

शाहपुर पेज के Kon Bnega MLA 2022 फेसबुक सर्वे ने किया हैरान, आखिरी पल में पंकु काँगड़िया ने केवल पठानिया से मुकाबला कर झटका पहला स्थान

Image
शाहपुर पेज के Kon Bnega MLA 2022 फेसबुक सर्वे ने किया हैरान, आखिरी पल में पंकु काँगड़िया ने केवल पठानिया से मुकाबला कर  झटका पहला स्थान शाहपुर पेज के माद्यम से 3 दिन के चले फ़ेसबुक सर्वे ने हैरान कर देने वाले आंकड़े दर्शाएं हैं।  इस लिस्ट में कई चेहरों को जनता द्वारा खुद जोड़ा गया व जम कर वोटिंग की गयी। पहले स्थान में बहुत ही रोमांचक रहा केवल पठानिया और पंकु काँगड़िया में कभी एक आगे तो कभी दूसरा पर वोटिंग समाप्त होने से 2 घण्टे पहले पंकु काँगड़िया ने facebook पे ये जंग जीत गयी तो वही केवल पठानिया भी युवाओं की पसंद दिखे।  वही दूसरी और इन सभी मे सब्सव युवा राहिल सम्याल ने तीसरा स्थान पाया।  तो ये रहा फेसबुक पर जनता का फैसला: ● Panku Kangadiya : 1944 ● Kewal Pathania : 1875 ● Rahil Samyal : 561 ● Pankaj Panku: 268 ● Veric Mec: 189 ● Sarveen Choudhary: 163 ●  Pranav Kumar: 121 ● Abhishek Thakur : 114 ● Major Vijay Mankotia : 108 ● Karnik Upadhay: 98 ● Kamal Sharma : 91 5500 से ज्यादा लोगों ने इसमें वोट किया पर कितने वोट शाहपुर विधानसभा से आए वो बता...