3 साल से घटकर 2 साल हुआ कॉन्ट्रैक्ट पीरियड, जनता व कर्मचारी सर्वोपरि - मुख्यमंत्री
3 साल से घटकर 2 साल हुआ कॉन्ट्रैक्ट पीरियड, जनता व कर्मचारी सर्वोपरि - मुख्यमंत्री
✓अनुबंध 3 साल से 2 साल करने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर
✓एनपीएस के तहत कर्मियो के लिए पारिवारिक पेंशन की घोषणा
✓जनवरी 2016 से कर्मचारियों को नया वेतनआयोग दिया गया
#JCC
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर #jcc
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने सूबे में क़ॉन्ट्रेक्ट का कार्यकाल कम कर दिया है. अब प्रदेश में 3 साल के बजाय दो साल में कॉन्ट्रेक्ट कर्मी पक्के हो जाएगा. साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने 2016 का पे कमीशन देने का ऐलान किया जाएगा. सीएम ने कहा कि साल 2022 में फरवरी में सरकार कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी की घोषणाएं---------------
-1-1 2016 से नए वेतनमान देंगे जोकि वर्ष 2022 के फरवरी से देय होगा। प्रदेश के पेंशनरों को भी 6 हजार खर्च अतिरिक्त।
-15-5 2003 से परिवार पेंशन।
-सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियमितीकरण की अवधि तीन से घटाकर दो साल की। अनुबंध कार्यकाल दो साल करने की घोषण।
- दैनिक वेतन भोगी को रेगुलर करने के लिए एक साल कम किया।
- सुप्रीटेंडेंट ग्रेड वन के लिए विचार करेंगे। पेंशनरों को भी देय लाभ मिलेंगे।
सरकार का 6 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा।
कर्मचारियों की अन्य मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनेगी।
मेडिकल को 10 करोड़ करेंगे।
अन्य मसलों पर भी सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
करूणामूलक नौकरी के लिए गठित कमेटी के सुझाव पर लाभ देंगे।
करूणामूलम नौकरी रिटायरमेंट के एक दिन पहले तक देंगे।
करुणामूलक आधार पर नौकरी के मसलों को सुलझाने के लिए पहले ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। उसकी रिपोर्ट अगली कैबिनेट में जाएगी।
स्टेनो टाइपिस्ट को 10 से सात साल में रेगुलर करने को आरएंडपी रूल में संशोधन करेंगे।
जनजातीय कर्मचारियों को लाभ देने पर विचार करेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ीदारों को जनजातीय भत्ते देने पर भी विचार करेंगे।
Comments
Post a Comment