क्या हुआ जब जनमंच में रोती हुई लड़की जब मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची
क्या हुआ जब जनमंच में रोती हुई लड़की जब मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची
हिमाचल की जयराम सरकार ने कई इलाकों में जनमंच कार्यक्रम रखा था। ऐसे में जब कांगड़ा के जयसिंहपुर इलाके में वन मंत्री जनमंच पर पहुंचे तो उनके सामने कई समस्याएं आई। मुख्य तौर पर उन्होंने एक समस्या को बाखूबी सुना और जल्द हल करने का आश्वासन भी दिया।
ये समस्या एक बच्ची रोती बिलखती हुई मंत्री महोदय के पास लेकर पहुंची। बच्ची ने कहा कि वे 2016 से घर के लिए आवेदन कर रही हैं और यह आवेदन कई बार किया जा चुका है। लेकिन अधिकारी हमारे परिवार की नहीं सुनते। क्योंकि इस बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया है और कमाने वाला कोई नहीं है तो ऐसे में अकेली मां जो अपनी चार बच्चों को पाल रही और ऐसे में एक कमरे में गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है।
बच्ची की समस्या को सुनने के बाद मंत्री महोदय ने सीधे-सीधे ही आदेश जारी कर दिए हैं कि 2 दिन के अंदर ही रिपोर्ट पेश की जाए। अगर 2 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश नहीं की गई तो उस बच्ची को मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह 1 सप्ताह के भीतर उनसे मिलेंगे। अब कहीं ना कहीं बच्चे के मन में आशा जगी है कि अब उसके सपनों का घर बन जाएगा। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या विकास खंड अधिकारी 2 दिन के भीतर उनकी बात सुनते हैं, मंत्री के सामने रिपोर्ट पेश करते हैं या फिर मंत्री महोदय को ही अपनी तरफ से कोई कदम उठाना पड़ेगा।
Comments
Post a Comment