शिमला: समरहिल जंगल में पेड़ से लटका मिला जिला परिषद सदस्य का शव

शिमला: समरहिल जंगल में पेड़ से लटका मिला जिला परिषद सदस्य का शव
राजधानी शिमला के समरहिल जंगल में जिला परिषद सदस्य का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि रामपुर की रहने वाली वामपंथी नेता कविता कांटू झाकड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य थी। मृतका की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। कविता का शव सांगटी समरहिल के जंगल में दुपट्टे के साथ लटका हुआ मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है।  

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण