मुख्य सचिव अनिल खाची (IAS) से भिड़े मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग में हुई घटना
मुख्य सचिव अनिल खाची (IAS) से भिड़े मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग में हुई घटना Himachal Cabinet Meeting: महेंद्र सिंह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. कोरोना काल के दौरान चाहे भीड़ साथ लेकर चलने की बात हो या फिर अफसरों को धमकाने और ट्रांसफर करने का मामला हो. वह अपने अंदाज के लिए खबरों में रहते हैं. हाल ही में करसोग में उन्होंने अफसरों को जमकर लताड़ लगाई थी. वहीं, इसका वीडियो भी सामने आया था. शिमला. हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (Mahender Singh Thakur) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अक्सर महेंद्र सिंह के सरकारी कर्मियों और अफसरों को धमकाने और सस्पेंड करने के वीडियो मीडिया में आते रहे हैं. ताजा मामला कैबिनेट मीटिंग से जुड़ा है. एक मीडिया (Media Report) रिपोर्ट में कहा गया है कि वह कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में मुख्य सचिव अनिल खाची से भिड़ गए. हिमाचल कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को हुई. बैठक में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने ही जल एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर औ...