Skip to main content

कोरोना नहीं था, फिर भी हुआ ब्लैक फंगस; IGMC शिमला में महिला की निकालनी पड़ी आंख

कोरोना नहीं था, फिर भी हुआ ब्लैक फंगस; IGMC शिमला में महिला की निकालनी पड़ी आंख

शिमला: ब्लैक फंगस कोरोना से भी अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। आईजीएमसी शिमला में भर्ती ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला की आँख निकालनी पर गई। वहीं, एक दुसरे मामले में मरीज को कोरोना नहीं हुआ था फिर भी ब्लैक फंगस का शिकार हो गया है.

दुसरे मरीज को नहीं हुआ कोरोना लेकिन ब्लैक फंगस का हुआ शिकार:

डॉक्टरों का कहना है कि यह फंगस महिला की आंख में अंदर तक फैल गया था। डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला की बाईं आंख को निकाल दी है। जिसके बाद से महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में है। उक्त महिला हमीरपुर की रहने वाली है और सर्जरी की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने की है।


 वहीं, शुक्रवार को भी ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया है। यह मरीज रोहड़ू का रहने वाला है। मरीज का नाक अंदर से सड़ चुका है। कई बार नाक से खून निकलने की शिकायत भी मरीज ने की है। इसके अलावा मरीज के तालू में छाले की शिकायत भी थी। यह मरीज डायबिटिक है।


डॉक्टर फिलहाल मरीज का सीटी स्कैन और एमआरआई टेस्ट भी करवा रहे हैं। हालांकि, मरीज को कोविड नहीं था, लेकिन अस्पताल में आने के बाद मरीज का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मरीज की सर्जरी अस्पताल में की जा सकती है।

 

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण