काँगड़ा के एक घर पे रहस्यमयी ढ़ंग से लग रही आग, दैवीय प्रकोप या भूत के साये का डर होने की आशंका से सहमा परिवार
काँगड़ा के एक घर पे रहस्यमयी ढ़ंग से लग रही आग, दैवीय प्रकोप या भूत के साये का डर होने की आशंका से सहमा परिवार
कांता देवी ने कहा कि उनके घर में पिछले 15 दिनों से चूल्हा नहीं जला है. उन्हें पूरा घर जल जाने का डर सता रहा है. गांव के लोग उन्हें दो समय का खाना खिला रहे हैं. पूरी रात गांव के लोग उनके घर पर पहरा दे रहे हैं.
देहरा (कांगड़ा). हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के एक घर में रहस्यमयी आग से लोग परेशान हैं. यह मामला धरोहर गांव गरली-परागपुर के नजदीकी गांव बणी के होशियार सिंह के घर का है. बीते कई दिनों से इस घर के कपड़ों में अचानक आग लग जाती है और फिर खुद ही बुझ भी जाती है. पूरा परिवार इस आग लगने से भयभीत है. रिटायर्ड प्रिंसिपल होशियार सिंह के घर में इस तरह अचानक लगने वाली आग के बाहे में जब स्थानीय विधायक और उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सुना, तो वे भी होशियार सिंह के घर पर पहुंचे. उन्होंने पूरे घर का मुआयना किया पर वे भी इस बारे में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकें.
दैवीय प्रकोप या भूत के होने का डर
गांव के कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप कह रहे हैं, तो कुछ दूसरे लोगों का मानना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है. लेकिन घर में लगने वाली यह आग अभी तक रहस्य बनी हुई है. बताया जाता है कि कभी इस परिवार के कपड़े तो कभी रजाई या फिर कहीं भी और कभी भी अचानक आग लग जाती है और खुद बुझ भी जाती है. परिवार के ज्यादातर कपड़े आग की भेंट चढ़ चुके हैं. परिवार का अब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है. इस आग के डर से बच्चों की पढ़ाई छूट चुकी है.
पड़ोसी यहां दिन-रात पहरा दे रहे हैं. आग ज्यादा कपड़ों में लग रही है. नहाने के बाद बच्चे का गीला अंडरवियर भी जल गया. लोगों की माने तो कोई तांत्रिक शक्ति या भूत प्रेत का साया घर में घुस कर परेशान कर रहा है. या फिर कोई ऐसा ज्वलनशील पदार्थ गलती से घर में आ गया है, जिसकी वजह से आग लग रही है.
कांता देवी ने कहा कि उनके घर में पिछले 15 दिनों से चूल्हा नहीं जला है. उन्हें पूरा घर जल जाने का डर सता रहा है. गांव के लोग उन्हें दो समय का खाना खिला रहे हैं. पूरी रात गांव के लोग उनके घर पर पहरा दे रहे हैं. बेटे अमित ठाकुर ने बताया कि उन्होंने तांत्रिक बाबाओं को भी दिखाया लेकिन कोई हल नहीं निकला. होशियार सिंह का कहना है कि हमने हरसंभव उपाय करके देख लिया. घर में रखे सभी गद्दे, कपड़े जलकर खत्म हो चुके हैं. अब तो आलम ये हो गया है कि पहने हुए कपड़ों में भी आग लगनी शुरू हो गई है. इस घटना से अब सारा परिवार सदमे में आ गया है. पंचायत बणी बिंदु ठाकुर, पंचायत समिति संदस्य अजय ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर भी देखने आए. लेकिन वे भी इस चमत्कार से अनभिज्ञ हैं.
Bhut
ReplyDeleteBhut
ReplyDeleteBawa sidh chano
ReplyDelete