हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन, कोरोना को दे चुके थे मात
हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन, कोरोना को दे चुके थे मात
हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) जिले से जुब्बल कोटखाई से भाजपा विधायक और प्रदेश विधानसभा में भाजपा (Bjp) के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा (Narender Bragata) का निधन हो गया है. वह चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन थे. उनके बेटे चेतन बरागटा ने यह जानकारी दी है. बता दें कि शुक्रवार को ही प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) जाकर उनका हाल चाल जाना था. वह बीते 15 दिन से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे और दिल की बीमारी से ग्रसित थे. नरेंद्र बरागटा को 13 अप्रैल 2021 को कोरोना हो गया था. इसके बाद से उनकी सेहत लगातार खराब होती रही और अब उनका निधन हो गया है.
बेटे ने दी जानकारी
मेरे पिता व हम सभी के प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक सम्मानीय श्री नरेन्द्र बरागटा जी स्वास्थ्य से सम्बंधित लम्बे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए। मेरे परिवार के सदस्यों समान समस्त समर्थकों,कार्यकर्ताओं को बड़े दुःखी मन के साथ यह खबर दे रहा हूँ कि श्री नरेन्द्र बरागटा जी अब हमारे मध्य नही रहे।
कोविड-19 के चलते तमाम शुभचिंतकों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं से निवेदन रहेगा कि धैर्य व सयंम बनाएं रखें।
भावभीनी एवं अश्रुपूर्ण यह पल हमारे जीवन के सबसे दुःखदायी क्षण आप सभी के साथ साँझा कर रहा हूँ।
चेतन बरागटा
Comments
Post a Comment