दहेज में fortuner न मिलने पर दूल्हे ने रोके फेरे, Phd दुल्हन करती रही इंतज़ार

दहेज में fortuner न मिलने पर दूल्हे ने रोके फेरे, Phd दुल्हन करती रही इंतज़ार

                                        दुल्हन का पिता माफी मांगता रहा लेकिन दूल्हे वाले इस डिमांड पर अड़े रहे.


करनाल. हरियाणा के करनाल जिले में एक पीएचडी पास दुल्हन (Bride) के फेरे पैसे और फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड पूरी न होने के कारण बीच में रुक गए. सारी रात दुल्हन शादी (Marriage) के जोड़े में फेरों के इंतजार में बैठी रही. सुबह पुलिस (Police) को बुलाया गया. लड़के वाले पुलिस के सामने फेरों के लिए सुबह 8 बजे तैयार हो गए. मौके पर लड़की पक्ष के लोगों ने जवाब मांगते हुए कहा कि रात 2/3 बजे फेरे होने तक तो बार-बार बुलाने पर नहीं आए. पुलिस को देखकर फेरे कर रहे हो, बाद में कुछ भी कर सकते हो.

बता दें कि जींद निवासी नसीब कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पर लगा हुआ है. जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी वो भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है. दोनों सरकारी नौकरी पर हैं.दुल्हन के पिता NDRI में कार्यरत है.  बेटी को उन्हीं ने पाल पोस के बड़ा किया है. पालन-पोषण के बाद पढ़ाई-लिखाई के बाद अब शादी करनाल में कर रहे थे. मूल रूप से लड़की वाले यूपी के रहने वाले हैं. आरोप है कि जब रिश्ता तय हुआ तो किसी भी प्रकार की कोई डिमांड नहीं रखी गई.


Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण