डॉ राकेश ठाकुर को दी गयी केंद्रीय विशविद्यालय शिक्षक संघ की कमान

डॉ राकेश ठाकुर को दी  गयी केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की कमान



दिनांक 02/12/2021 दिन वृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक शाहपुर कैम्पस के संगोष्ठी कक्ष में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई।

उक्त बैठक में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ खेमराज शर्मा जी ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ठाकुर जी को अधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा। बैठक में शिक्षक संघ के नव निर्वाचित सदस्य भी उपस्थित रहे। 


1. अध्यक्ष - डॉ राकेश कुमार ठाकुर 

2. उपाध्यक्ष - श्री संदीप कुमार सिंह

3. सचिव - डॉ गौरीशंकर साहू

4. उपसचिव - डॉ प्रीति सिंह

5. कोषाध्यक्ष - डॉ विनोद नायिक  तथा कार्यकारी समिति सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। 

शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने का पूर्ण आश्वासन भी दिया ।

बैठक में डॉ सुनील जी, डॉ मुनीश जी, डॉ महेश जी, डॉ राजेंद्र जी, डॉ दलीप जी, डॉ. शिवानी, डॉ. नूरजहां, डॉ. मीनाक्षी जी एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण