Posts

Showing posts from December, 2021

दहेज में fortuner न मिलने पर दूल्हे ने रोके फेरे, Phd दुल्हन करती रही इंतज़ार

Image
दहेज में fortuner न मिलने पर दूल्हे ने रोके फेरे, Phd दुल्हन करती रही इंतज़ार                                                   दुल्हन का पिता माफी मांगता रहा लेकिन दूल्हे वाले इस डिमांड पर अड़े रहे. करनाल. हरियाणा के करनाल जिले में एक पीएचडी पास दुल्हन (Bride) के फेरे पैसे और फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड पूरी न होने के कारण बीच में रुक गए. सारी रात दुल्हन शादी (Marriage) के जोड़े में फेरों के इंतजार में बैठी रही. सुबह पुलिस (Police) को बुलाया गया. लड़के वाले पुलिस के सामने फेरों के लिए सुबह 8 बजे तैयार हो गए. मौके पर लड़की पक्ष के लोगों ने जवाब मांगते हुए कहा कि रात 2/3 बजे फेरे होने तक तो बार-बार बुलाने पर नहीं आए. पुलिस को देखकर फेरे कर रहे हो, बाद में कुछ भी कर सकते हो. बता दें कि जींद निवासी नसीब कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पर लगा हुआ है. जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी वो भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है. दोनों सरकारी नौकरी पर ...

डॉ राकेश ठाकुर को दी गयी केंद्रीय विशविद्यालय शिक्षक संघ की कमान

Image
डॉ राकेश ठाकुर को दी  गयी केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की कमान दिनांक 02/12/2021 दिन वृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक शाहपुर कैम्पस के संगोष्ठी कक्ष में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई। उक्त बैठक में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ खेमराज शर्मा जी ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ठाकुर जी को अधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा। बैठक में शिक्षक संघ के नव निर्वाचित सदस्य भी उपस्थित रहे।  1. अध्यक्ष - डॉ राकेश कुमार ठाकुर  2. उपाध्यक्ष - श्री संदीप कुमार सिंह 3. सचिव - डॉ गौरीशंकर साहू 4. उपसचिव - डॉ प्रीति सिंह 5. कोषाध्यक्ष - डॉ विनोद नायिक  तथा कार्यकारी समिति सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।  शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने का पूर्ण आश्वासन भी दिया । बैठक में डॉ सुनील जी, डॉ मुनीश जी, डॉ महेश जी, डॉ राजेंद्र जी, डॉ दलीप जी, डॉ. शिवानी, डॉ. नूरजहां, डॉ. मीनाक्षी जी एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।