न्याय मिलने तक फोरलेन के लिए पेड़ नहीं काटने दूंगा : राकेश पठानिया

न्याय मिलने तक फोरलेन के लिए पेड़ नहीं काटने दूंगा : राकेश पठानिया

फोरलेन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दरबारी सिंह की अगुवाई में वन मंत्री राकेश पठानिया से उनके निवास स्थान पर मिला। वन मंत्री ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास करेगी। वन मंत्री ने कहा कि अगर प्रदेश के अन्य जिलों नालागढ़, बिलासपुर, ऊना आदि जिलों में उचित मुआवजा मिल सकता है तो नूरपुर के लोगों से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
वन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि जब तक फोरलेन प्रभावितों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक इस परियोजना की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हजारों वृक्षों को काटे जाने की अनुमति नहीं देंगे। प्रभावितों को न्याय दिलवाने के लिए एनएचएआई और अपनी सरकार से भी संघर्ष करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। वन मंत्री ने माना कि एनएच किनारे स्थित फोरलेन की जद में आ रही जमीन का तय किया गया मुआवजा सही नहीं है। प्रभावित लोगों को चाहिए था कि वह अपने बैंक खातों के नंबर संबंधित विभाग को न देते। अब प्रयास किया जाएगा कि प्रभावित लोगों के केसों की सुनवाई करने वाली अदालत नूरपुर में ही लगे तथा उनके केसों का निपटारा एक माह के भीतर हो जाए।



Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण