धर्मशाला स्टेडियम में होंगे T-20 वर्ल्ड कप-2021 के मैच
धर्मशाला स्टेडियम में दिखेगा टी-20 वर्ल्ड कप-2021 का रोमांच
धौलाधार की तलहटी में अगले वर्ष होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप-2021 क्रिकेट मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। पिछले लंबे समय से क्रिकेट मैच के आयोजन की राह ताक रहे स्टेडियम में मैच के आयोजन को लेकर एचपीसीए स्टेडियम को भी शॉर्टलिस्ट बीसीसीआई ने किया है। इसकी सूची भी बाकायदा जारी कर दी गई है। धर्मशाला में क्रिकेट मैच के आयोजन से कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के लिए बीसीसीआई द्वारा निर्धारित 8 स्टेडियमों में धर्मशाला इंटरनैशनल स्टेडियम भी शुमार हो गया है।
Comments
Post a Comment