शांता कुमार जी की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए चंडीगढ़ किया शिफ्ट



शांता कुमार जी की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए चंडीगढ़ किया शिफ्ट


 हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी के निधन के बाद अब शांता कुमार की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें औऱ उनके बेटे को अब बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अब उन्हें चंडीगढ़ मोहाली फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट करने का काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शांता कुमार ने खुद फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने की इच्छा जाहिर की है। अभी एम्बुलेंस या एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया जा रहा है ताकि उन्हें चंडीगढ़ ले जाया जा सके। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शांता कुमार ने इच्छा जाहिर की है कि उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। साथ ही उनके बेटे को भी बुखार है उन्हें भी साथ भेजने का प्रोसेस चल रहा है

Comments

Popular posts from this blog

🎊 शाहपुर के Our Own English School की ऐतिहासिक पहल!💥 अब नहीं लगेगी एडमिशन फीस – बच्चों का सपना होगा साकार! 📚✨

शाहपुर की किस्मत में अंधेरा? अब तो पूरी रात बिजली गायब!

अपनी किस्मत को रो रहा शाहपुर, NHAI कर रहा निशनदेही से ज्यादा अधिग्रहण