Episode 3 : सिरमौर का इतिहास History of Sirmour
सिरमौर का इतिहास History Of Sirmaur सिरमौर (Sirmaur) जिले के रूप में गठन 15 अप्रैल, 1948 ई० को हुआ मुख्यालय नाहन है | सिरमौर का क्षेत्रफल 2825 वर्ग किलोमीटर है | सिरमौर जिला हिमाचल प्रदेश के दक्षिण भाग में स्थित है | सिरमौर जिले के पूर्व में उत्तराखंड, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में हरयाणा, उत्तर में सोलन और शिमला तथा दक्षिण में हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाएं लगती है | इतिहास सिरमौर का नामकरण - सिरमौर के प्राचीन निवासी कुलिंद थे | कुलिंद राज्य मौर्य साम्राज्य के शीर्ष पर स्थित था जिस कारण इसे शिरमौर्य की संज्ञा दी गई जो कालांतर में सिरमौर बना | सिरमौर रियासत की स्थापना - 'तारीख -2 रियासत सिरमौर' रंजौर सिंह की पुस्तक के अनुसार सिरमौर रियासत का प्राची सुलोकिना था | इसकी स्थापना 1139 ई० में जैसलमेर के राजा सालवाहन के पुत्र राजा रसालु ने की | उसकी राजधानी सिरमौरी ताल थी | माहे प्रकाश (1199-1217 ई०) - शुभंश प्रकाश की 1199 ई० में मृत्यु होने के बाद माहेप्रकाश राजा बना | उनके शासनकाल सिरमौर की सीमाएं गढ़वाल, भाग...