Posts

Showing posts from March, 2023

शाहपुर बाजार को उजाड़ने की पूरी तैयारी। सड़क के दोनों तरफ 2-2 और हुआ अधिग्रहण

Image
शाहपुर बाजार को उजाड़ने की पूरी तैयारी। 2 मीटर दोनों और और किया अधिग्रहण।  शिमला-कांगड़ा फोरलेन के चौथे पैकेज में बदलाव, रानीताल से ज्वालामुखी पहले ही टू-लेन कई जगहों पर fourlane को twolane किया जा रहा ताकि नुकसान कम हो पर शाहपुर के हक में कोई खबर नहीं।  शाहपुर की जनता ने NHAI के Direcotor, DC Kangra, SDM शाहपुर, पूर्व मंत्री व विद्यायक सभी से गुहार लगाई थी कि शाहपुर बाजार में चौड़ाई कम रखी जाए ताकि नुकसान कम हो परन्तु कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। उल्टा अब तो लभगभ  दोनों और 2-2 मीटर तक और अधिग्रहण कर लोगों कर लोगो आशा पर पानी फेर दिया है। पिछले कल दोबारा से fourlane की निशानदेही वाली टीम बाजार में दिखी और इस बार उन्होंने निशान को और भी 2 मीटर पीछे खिसका कर पूरे बाजार को उजड़ने की तैयारी कर ली है। कई स्थानों पर fourlane को 2 lane का प्रस्ताव किया जा रहा पर NHAI ने शाहपुर के हक़ के लिए ऐसा कोई फैसला नहीं लिया।  नए विद्यायक व उनकी नई टीम से शाहपुर की जनता कई बार मिली है और आशा करती है वो लोगों के हक की लड़ाई जरूर लड़ेंगे।