मैडम जी की दिल्ली तक की पहुँच शाहपुर को उजड़ने से बचा सकती है, जल्द राहत भरी खबर सुनने की आस में जनता
मैडम जी की दिल्ली तक की पहुँच शाहपुर को उजड़ने से बचा सकती है, जल्द राहत भरी खबर सुनने की आस में जनता शाहपुर की जनता four lane के तहत शाहपुर बाजार के उजड़ने के डर से परेशान है और बार बार कभी SDM, कभी DC और साथ ही साथ अपनी विधायिका श्रीमती सरवीण चौधरी से मदद मांग रही है।शाहपुर में four lane से अतिरिक्त बस और ट्रक लेन भी बनाई जा रही है जिसके कारण शाहपुर बजर्नक अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आज शाहपुर की समस्त जनता अपने हक़ की लड़ाई लड़ रही है पर अभी तक उन्हें कोई भी राहत भरी खबर नहीं मिली है। इस सप्ताह अपने दिल्ली दौरे के दौरान श्रीमती सरवीण चौधरी जी की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी व वीरेंद्र कँवर से मुलाकात हुई जो कि केंद्र सरकार में भी उनके अहम कद को दर्शाता है। अब शाहपुर की जनता इसी आश में बैठी है के मैडम जी ये दिल्ली तक पहुंच ही शाहपुर को बचा सकती है। आशा है जल्द ही मैडम जी राहत भरी खबर शाहपुर को सुनाएंगी।