Posts

Showing posts from March, 2021

केंद्रीय विश्वविद्यालय की शाहपुर कैंटीन को फिजिक्स के शोदार्थियों ने भेंट की कुर्सियाँ

Image
केंद्रीय विश्वविद्यालय की शाहपुर कैंटीन को फिजिक्स के शोदार्थियों ने भेंट की कुर्सियाँ     केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर कैंपस की कैंटीन में लम्बे समय से बच्चे कुर्सियां न होने के कारण बच्चों को बहुत मुश्किल हो रही थी। बार-बार प्रशाशन को भी इसके बारे में अबगत करवाया गया पर एक भी कुर्सी नहीं आई। इस कारण सर्दियों में बच्चों को नीचे बेठ तो गर्मियों में कड़ी धूप में खाना खाने को मजबूर होना पड़ता है। इसी कड़ी में छोटा सा सुधार  लाने के लिए  हुए विश्वविद्यालय के फिजिक्स के शोदार्थियों ने 10 कुर्सियाँ कैंटीन में भेंट की ताकि कम से कम एक समय में 10 लोगोँ की इस परेशानी से निजात मिल सके। आशा है जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा भी विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के प्रति कदम उठाया जाएगा।

Breaking : हिमाचल में 4 अप्रैल तक स्कूल और काॅलेज रहेंगे बंद

Image
Breaking : हिमाचल में 4 अप्रैल तक स्कूल और काॅलेज रहेंगे बंद   हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रदेश सरकार ने स्कूल और काॅलेज को 4 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व में ही कोरोना को रोकने के लिए सख्ती करने की बात कर चुके हैं। उन्होंने लाॅकडाउन को लेकर भी संभावना जताई थी। 

41 साल की नोकरी के बाद भी पक्के नहीं हुए देहरा के डाकिया विधि सिंह, लम्बे सेवाकाल बावजूद सरकार ने न पक्का किया न पेंशन देना जरुरी समझा !

Image
41 साल की नोकरी के बाद भी पक्के नहीं हुए देहरा के डाकिया विधि सिंह, लम्बे सेवाकाल बावजूद सरकार ने न पक्का किया न पेंशन देना जरुरी समझा !             18 अप्रैल 2021के बाद आपका जाना पहचाना चेहरा #बिधिया_डाकिया आपके दर पर दस्तक नहीं देगा, न ही उसके कन्धे पर लटकता चौड़े पटे वाला #थैला दिखेगा, न ही दोनो हाथ #चिट्ठी_पत्रों से भरे मिलेंगे और न ही वोह ब्यस्त #नजरें कभी थैले मे तो कभी हाथों मे आपको देखते ही कुछ #टटोलती नजर आयेंगी | कारण साफ है बिधी सिंह 65 बर्ष के हो जाने पर #सेवामुक्त हो जायेंगे |    भारतीय डाक सेवा की शुरुआत 1854 मे शुरु हुई थी आज 166 बर्ष हो गये, अब इलैक्ट्रानिक युग मे कुछ भार कम हुआ अन्यथा इसके बिना सम्पर्क का दूसरा कोई विकल्प नहीं था |     सन 1980 मे मात्र 114 रु मासिक वेतन पर घियोरी गांव के रहने वाले बिधी सिंह ने #भारतीय_डाक_सेवा मे बतौर पोस्टमैन काम शुरु किया | हिमाचल के #देहरा हैड पोस्ट आफिस के अधीन #बढल #पोस्ट_आफिस से डाक लेकर #घियोरी #सब_पोस्ट आफिस मे दर्ज कर बरवाड़ा, घियोरी गांवों मे हर घर पते पर गर...

मां चिंतपूर्णी के दर्शन चोर दरवाजे से करवाने के लिए एसडीएम से मांग लिए 1100 रुपये

Image
 मां चिंतपूर्णी के दर्शन  चोर दरवाजे से करवाने के लिए एसडीएम से मांग लिए 1100 रुपये ●लाइन में घुसने के लिए होमगार्ड ने भी की 500 रुपये की मांग ● शिकायतें मिलने पर औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे एसडीएम, होमगार्ड वापस कंपनी में भेजा  शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में एक दुकान से बने चोर दरवाजे से लाइन में घुसने के लिए एसडीएम अंब मनीष यादव से दुकान में तैनात एक व्यक्ति ने 1100 रुपये मांग लिए। यहां से मेन बाजार में पहुंचने पर ड्यूटी दे रहे एक होमगार्ड जवान ने एसडीएम से लाइन में घुसने के लिए 500 रुपये की मांग कर डाली। इस अव्यवस्था पर भड़के एसडीएम अंब ने चार दुकानों को सील करने के आदेश दिए, हालांकि बाद में आग्रह पर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है।  विज्ञापन जानकारी के अनुसार एसडीएम अंब मनीष यादव को चोर रास्तों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसडीएम ने रविवार दोपहर को चिंतपूर्णी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। यहां सबसे पहले कुछ दुकानों के अंदर बने चोर रास्तों का निरीक्षण किया जोकि मंदिर के साथ मेन बाजार से मिलते हैं। यहां एक दुकानदा...